फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former Union Minister Radha Mohan Singh kept avoiding Question

सवालों से बचते रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह

Sat, 12 Dec 2020 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Former Union Minister Radha Mohan Singh kept avoiding Question
भाजपा मंडल प्रभारियों को संबोधित करते भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह - फोटो : CITY OFFICE
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री व भाजपा के उप्र प्रभारी राधा मोहन सिंह ने शुक्रवार को आगामी जिला पंचायत चुनाव व विधानसभा चुनाव की रणनीति अलीगढ़ में तैयार की। इस दौरान वह राजनीतिक व विवादित सवालों से बचते रहे। उन्होंने पत्रकारों से लेकर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुणगान किया। हालांकि, उन्होंने पत्रकार वार्ता में किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी, लेकिन सवालों के जवाब नहीं दिए। यहां पर उन्होंने पंचायत चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन की नब्ज टटोली।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि बीते चुनावों में विरोधी और झूठे वादे करने वालों को जनता ने नकार दिया है। पीएम मोदी की नीतियों पर जनता को भरोसा है। मोदी सरकार विकास और विश्वास का प्रतीक बन चुकी है। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि 2004 में पूर्व पीएम अटलजी के कार्यकाल में राष्ट्रीय किसान आयोग की स्थापना की गई। आयोग की रिपोर्ट में कृषि के उन्नयन के लिए सुझाव दिए गए थे ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। देश में दशकों तक यूपीए की सरकार रही, लेकिन उन्होंने स्वामीनाथन आयोग की सिफ ारिशों को लागू नहीं किया। मोदी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को सुधार करके लागू किया है। नकारात्मक राजनीति करने वाले लोग किसानों को बरगला कर बिचौलियों का साथ दे रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार किसानों के खेतों के साथ बिचौलियों से समझौता नहीं करेगी। सरकार ने नए कृषि कानूनों के द्वारा किसानों को देशभर में कहीं भी फ सल बेचने की स्वतंत्रता दे दी है।
विज्ञापन

मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में किसानों के हितों की चिंता करते हुए लगातार एमएसपी में वृद्धि भी की है। साथ ही कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार ने आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत खेती किसानी को मजबूत करने के लिए एक लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि मुट्ठीभर नेता विरोध इसलिए कर रहे हैं कि उनकी दुकानें बंद हो गई हैं। आजादी के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के लिए जो किया, वह आज तक किसी ने नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता, मंडल प्रभारी, जनप्रतिनिधि
प्रेसवार्ता के बाद उन्होंने मंडल प्रभारी, कोर कमेटी और संगठन की परिचयात्मक बैठक की। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सभी को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता, मंडल प्रभारी, जनप्रतिनिधि चुनावों को लेकर जुटें। अब जिले में आने वाले शीर्ष पदाधिकारी मंडल में प्रवास करेंगे। उन्होंने कहा कि मार्च 2021 में जिला पंचायत चुनाव हो सकते हैं। 2022 में विधानसभा चुनाव होंगे। ऐसे में किसी भी तरीके से चूक नहीं होनी चाहिए। लोगों की समस्याएं सुनें और उसका संगठन स्तर से निराकरण कराएं। भाजपा की जीत में पूरी टीम का सहयोग रहेगा। ऐसे में हर एक कार्यकर्ता की बड़ी जिम्मेदारी है। सभी प्रभारी इतना ध्यान रखें कि भारत माता का वैभव ऊंचा करना ही हमारा कर्तव्य है।
टिकट को लेकर भी बढ़ी सरगर्मी
भाजपा उप्र प्रभारी राधा मोहन सिंह के आगमन पर जिले में टिकट को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। टिकट लेने वालों ने विभिन्न तरीकों से अपनी हाजिरी लगाई।
कल्याण के घर जोरदार स्वागत
उप्र प्रभारी के प्रथम बार अलीगढ़ आगमन पर सबसे पहले गभाना टोल पर भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने स्वागत सम्मान किया। जिलाध्यक्ष चौ ऋषिपाल सिंह राधामोहन सिंह को दिल्ली से अपने साथ लेकर आए थे। इसके बाद कल्याण सिंह के आवास पर एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ सह प्रभारी राजीव चौरसिया, वित्त राज्य मंत्री संदीप सिंह, पूर्व विधायक प्रेमलता वर्मा, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष ठा श्यौराज सिंह, प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद
सांसद सतीश गौतम, हाथरस सांसद राजवीर सिंह दिलेर, एटा सांसद राजू भैया, भवन एवं सन्निनिर्माण बोर्ड अध्यक्ष ठा. रघुराज सिंह, जिलाध्यक्ष चौ ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, शहर विधायक संजीव राजा, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, छर्रा विधायक रवेंद्र पाल सिंह, खैर विधायक अनूप वाल्मीकि, बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह, पूर्व मंत्री व एमएलसी जयवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीट,ू क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्यौराज सिंह, जिला महामंत्री डॉ. गोपाल माहेश्वरी, शिव नारायण शर्मा, पंकज पंवार, हेमंत राजपूत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ठा. शल्यराज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आशीष कुमार, डॉ राजीव अग्रवाल, ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री इंजीनियर राजीव शर्मा, पूनम बजाज, लखपत सिंह, सत्या सिंह, नीरज गोयल, राजकुमार भारद्वाज, रामसखी कठेरिया, अश्वनी ठाकुर, व्यापार प्रकोष्ठ के जगमोहन गुप्ता, मीना कुमारी, उमेश कुमारी आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed