{"_id":"612a05275141fc257533b139","slug":"former-rajasthan-chief-minister-vasundhara-raje-says-an-era-ended-with-the-death-of-kalyan-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: राजस्थान की पूर्व सीएम राजे ने व्यक्त की संवेदना, कहा-कल्याण सिंह के निधन से एक युग का अंत हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: राजस्थान की पूर्व सीएम राजे ने व्यक्त की संवेदना, कहा-कल्याण सिंह के निधन से एक युग का अंत हुआ
Sat, 28 Aug 2021 03:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 28 Aug 2021 03:13 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कल्याण सिंह के मैरिस रोड स्थित राज पैलेस आवास पर पहुंचीं थीं। इस दौरान राजे ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह के निधन से एक युग का अंत हुआ है। राम मंदिर की यादों के साथ बाबूजी कल्याण सिंह हमेशा अमर रहेंगे।
विज्ञापन
कल्याण सिंह के आवास पर पहुंचीं वसुंधरा राजे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने कहा कि बाबूजी कल्याण सिंह के निधन से एक युग का अंत हो गया है। राम मंदिर के साथ बाबूजी हमेशा अमर रहेंगे।
वसुंधरा राजे सिंधिया शनिवार दोपहर मैरिस रोड स्थित कल्याण सिंह के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंची थीं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बाबूजी बहुत ही सहज, सरल, लोकप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। जब वह राजस्थान के राज्यपाल थे, उस समय मैं वहां की मुख्यमंत्री थी।
यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। राजभवन में जब भी उनसे मिलने जाती थी तो वह हमेशा परिवार के सदस्य जैसा व्यवहार करते थे। उन्होंने हमेशा गरीब, असहायों के लिए कार्य किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भव्य राम मंदिर बनाने का रास्ता खोल दिया है। शीघ्र ही भव्य राम मंदिर बनेगा। बाबूजी कुछ दिन और जीवित रहते तो भव्य राम मंदिर देखने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त होता। उन्होंने जिस प्रकार से यूपी में सुशासन चलाया। उसी प्रकार उन्होंने राजस्थान को विकसित करने में हमेशा तत्परता दिखाई।
उनके निधन से एक युग का अंत हो गया है। इससे पहले वसुंधरा राजे ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह राजू भैया, पौत्र संदीप सिंह सहित अन्य परिजनों को शोक सांत्वना दी।