{"_id":"65638c291c2108dcc2012f86","slug":"former-mp-bijendra-singh-accused-the-municipal-corporation-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: पूर्व सांसद बिजेंद्र ने नगर निगम पर लगाया आरोप, कहा- पोखर, तालाब पर अवैध कब्जे कर हो रही प्लॉटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: पूर्व सांसद बिजेंद्र ने नगर निगम पर लगाया आरोप, कहा- पोखर, तालाब पर अवैध कब्जे कर हो रही प्लॉटिंग
Sun, 26 Nov 2023 11:49 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:49 PM IST
सार
सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि 15-20 दिन से एटा चुंगी के पास कई बीघे जमीन और तालाब पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। उसे काटकर बेचा जा रहा है। नगर निगम की यह जमीन नहीं थी, तो वह कई साल से अपना बोर्ड लगाकर क्यों कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन
अलीगढ़ के पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह पत्रकार वार्ता करते हुए
- फोटो : संवाद
विस्तार
सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह ने कहा है कि शहर के पोखरों और तालाबों पर अवैध कब्जे करके प्लॉटिंग की जा रही है। उन्होंने नगर निगम पर उदासीनता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
26 नवंबर को मैरिस रोड स्थित एक होटल में पत्रकारवार्ता में उन्होंने कहा कि जिस तरह शहर में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं, उसके खिलाफ वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। कहा कि 15-20 दिन से एटा चुंगी के पास कई बीघे जमीन और तालाब पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। उसे काटकर बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
नगर निगम की यह जमीन नहीं थी, तो वह कई साल से अपना बोर्ड लगाकर क्यों कब्जा कर रखा था। इस जमीन की कौन बैनामा कर रहा है? किसने एनओसी ले रखी है? शहर के पानी की निकासी के लिए नगर निगम को इस जमीन की जरूरत क्यों है। इस भ्रष्टाचार का जिम्मेदार कौन है। इसी तरह गूलर रोड पर सैकड़ों बीघा जमीन बेच दी गई।