Dinesh Sharma: बिहार चुनाव में हार के बाद, 14 नवंबर को कांग्रेस-राजद कार्यालयों में लग जाऐगा अलीगढ़ का ताला
राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि अलीगढ़ से उन्हें एक ताला मिला है। इस ताले को वह साथ ले जा रहे हैं। 14 नवंबर को कांग्रेस-राजद की बिहार में हार के बाद यह ताला उनके कार्यालयों पर लगाने के काम आएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि देश एक होकर आत्मनिर्भर बनेगा, तभी 2047 में विकसित राष्ट्र बनेगा। इसके लिए हमें जाति-धर्म की सियासत कर समाज को तोड़ने वाले विपक्ष की चाल को समझना होगा। इसके बदले हमें जाति तोड़क व्यवस्था के विपरीत एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनाना है, तभी प्रधानमंत्री का आत्मनिर्भर भारत का संकल्प व सपना पूरा होगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता ने ये बातें रविवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में पार्टी की ओर से आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत हुई प्रोफेशनल मीट में कहीं। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्वदेशी की ओर बढ़ना सबसे पहले जरूरी है। हमें एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि देश में किसी जमाने में मुगलों व अंग्रेजों ने हमारी संस्कृति व सभ्यता पर चोट पहुंचाने की कोशिश की। उन्होंने हमारी वर्ण व्यवस्था को जातियों में बांटा। आज विपक्ष उसी राह पर जाति धर्म की राजनीति कर रहा है।
उन्होंने स्वदेशी व आत्मनिर्भर का प्रधानमंत्री मोदी का सबसे बड़ा उदाहरण कोरोना काल में बताया। जिसमें कोविड-19 की वैक्सीन बनाकर पूरे विश्व में एक नई क्रांति ला दी थी। उन्होंने कहा कि मोदी जी सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं, लेकिन विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। उन्होंने व्यापारियों और उद्यमियों से आग्रह किया कि वे स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करें। इससे पहले दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महानगर अध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा, संयोजक पवन खंडेलवाल, भूपेंद्र वार्ष्णेय ने पूर्व डिप्टी समेत मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया।
आयोजन में मंच पर पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, विधायक मुक्ता संजीव राजा, अनिल पाराशर, रविंद्र पाल सिंह, राजकुमार सहयोगी, सुरेंद्र दिलेर, मेयर प्रशांत सिंघल, एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह, ऋषिपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, पूर्व विधायक रामसखी कठेरिया, पूर्व मेयर आशुतोष वार्ष्णेय, शकुंतला भारती, पूनम बजाज, डॉ. राजीव अग्रवाल आदि रहे।
ये रहे आयोजन में शामिल
आयोजन में लॉक एंड हार्डवेयर निर्माता एसोसिएशन, अलीगढ़ हार्डवेयर एंड लॉक्स ट्रेडर्स एसोसिएशन, अलीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल, अलीगढ़ स्टील फर्नीचर लॉक्स एंड हार्डवेयर ट्रेडर्स एसोसिएशन, लायंस क्लब अलीगढ़ श्रेष्ठ, रोटरी क्लब अलीगढ़ सिटी, हेल्पिंग हैंड समिति, वैश्य समाज उत्तर प्रदेश, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश, लघु उद्योग प्रकोष्ठ, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, व्यापार प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी, सैनिक प्रकोष्ठ, बारहसैनी समाज, भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों सहित भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भाग लिया। सभी ने दिनेश शर्मा का स्वागत किया।
14 को कांग्रेस-राजद के कार्यालयों में लगेगा अलीगढ़ी ताला
राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि अलीगढ़ से उन्हें एक ताला मिला है। इस ताले को वह साथ ले जा रहे हैं। 14 नवंबर को कांग्रेस-राजद की बिहार में हार के बाद यह ताला उनके कार्यालयों पर लगाने के काम आएगा।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर निकलेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत को विकसित बनाने के लिए उत्तर प्रदेश से वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ विकसित भारत बनाने में उत्तर प्रदेश की तरफ से मदद करेंगे। अखिलेश यादव द्वारा लगातार बिहार में चुनाव प्रचार करने के मामले पर उन्होंने कहा कि जो दल बिहार विधानसभा चुनाव में अपना एक प्रत्याशी नहीं उतर सके तो उसके मुखिया का प्रचार किसी भी दल के क्या काम आएगा। बिहार में एनडीए को भारी बहुमत मिलेगा।