{"_id":"64cd2723946237099f00a305","slug":"former-cricketer-harbhajan-singh-came-to-aligarh-2023-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rinku Singh: अलीगढ़ आए पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, बोले लगातार अच्छा खेल रहे हैं रिंकू सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rinku Singh: अलीगढ़ आए पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, बोले लगातार अच्छा खेल रहे हैं रिंकू सिंह
Sat, 05 Aug 2023 03:54 AM IST
चमन शर्मा
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 05 Aug 2023 03:54 AM IST
सार
हरभजन सिंह ने कहा कि शहर की शान क्रिकेटर रिंकू सिंह लगातार अच्छा खेल रहे हैं। आईपीएल में पांच गेंदों पर पांच छक्कों को कौन भूल सकता है। आयरलैंड के खिलाफ और एशियन गेम्स में रिंकू अच्छा प्रदर्शन करेंगे, ऐसी वह शुभकामना देते हैं।
विज्ञापन
हरभजन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी से राज्यसभा के सदस्य व पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा कि शहर की शान क्रिकेटर रिंकू सिंह लगातार अच्छा खेल रहे हैं। आईपीएल में पांच गेंदों पर पांच छक्कों को कौन भूल सकता है। आयरलैंड के खिलाफ और एशियन गेम्स में रिंकू अच्छा प्रदर्शन करेंगे, ऐसी वह शुभकामना देते हैं। शुक्रवार को हरभजन सिंह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर में आए थे। उन्होंने रास्ते में बाब-ए-सैयद भी देखा।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में हरभजन ने कहा कि जिस तरह आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब और दिल्ली की जनता के लिए सराहनीय काम कर रही है। वैसे ही वह उत्तर प्रदेश में भी काम करेगी। इसके लिए जनता का सहयोग चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के महानगर के पूर्व अध्यक्ष नदीम अंजुम, आदिल जवाहर, मोहम्मद शरीफ, जिला उपाध्यक्ष मोनिका थापर आदि मौजूद रहे। हरभजन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी के संगठन और भविष्य की तैयारियों को लेकर बात की। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और लोगों की समस्याओं में साथ खड़े होने की नसीहत दी।
विज्ञापन