फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former cricketer Harbhajan Singh came to Aligarh

Rinku Singh: अलीगढ़ आए पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, बोले लगातार अच्छा खेल रहे हैं रिंकू सिंह

Sat, 05 Aug 2023 03:54 AM IST
चमन शर्मा इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 05 Aug 2023 03:54 AM IST
सार

हरभजन सिंह ने कहा कि शहर की शान क्रिकेटर रिंकू सिंह लगातार अच्छा खेल रहे हैं। आईपीएल में पांच गेंदों पर पांच छक्कों को कौन भूल सकता है। आयरलैंड के खिलाफ और एशियन गेम्स में रिंकू अच्छा प्रदर्शन करेंगे, ऐसी वह शुभकामना देते हैं।

विज्ञापन
Former cricketer Harbhajan Singh came to Aligarh
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा के सदस्य व पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा कि शहर की शान क्रिकेटर रिंकू सिंह लगातार अच्छा खेल रहे हैं। आईपीएल में पांच गेंदों पर पांच छक्कों को कौन भूल सकता है। आयरलैंड के खिलाफ और एशियन गेम्स में रिंकू अच्छा प्रदर्शन करेंगे, ऐसी वह शुभकामना देते हैं। शुक्रवार को हरभजन सिंह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर में आए थे। उन्होंने  रास्ते में बाब-ए-सैयद भी देखा। 

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में हरभजन ने कहा कि जिस तरह आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब और दिल्ली की जनता के लिए सराहनीय काम कर रही है। वैसे ही वह उत्तर प्रदेश में भी काम करेगी। इसके लिए जनता का सहयोग चाहिए। 
विज्ञापन


इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के महानगर के पूर्व अध्यक्ष नदीम अंजुम, आदिल जवाहर, मोहम्मद शरीफ, जिला उपाध्यक्ष मोनिका थापर आदि मौजूद रहे। हरभजन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी के संगठन और भविष्य की तैयारियों को लेकर बात की। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और लोगों की समस्याओं में साथ खड़े होने की नसीहत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed