फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Former CMO office operator seduces officers

सीएमओ आफिस के पूर्व ऑपरेटर ने अधिकारियों को छकाया

Tue, 13 Oct 2020 12:00 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Tue, 13 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Former CMO office operator seduces officers
पत्नी-बच्चों सहित कलेक्ट्रेट पहुंचे पूर्व ऑपरेटर काे रोकती पुलिस। - फोटो : neeraj
कलक्ट्रेट में सोमवार दोपहर हंगामा हो गया, जब सीएमओ दफ्तर का एक कंप्यूटर ऑपरेटर यहां परिवार सहित आत्महत्या करने पहुंच गया और रोकने पर अधिकारियों से उलझ गया। लगातार मना करने के बाद जब वह नहीं माना तो उसको पुलिस के साथ थाना सिविल लाइंस भेज दिया गया। जहां से शांति भंग की धारा 151 में जेल भेज दिया गया, पत्नी बच्चों को घर भेज दिया गया। इस दौरान कुछ देर के लिए कलक्ट्रेट में हंगामा हुआ।
विज्ञापन



एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह ने बताया कि सीएमओ कार्यालय के आईडीएसपी सेल में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर चंद्रवीर सिंह ने अपने अधिकारियों के साथ अभद्रता की थी। सीएमओ द्वारा जांच समिति बनी, जिसमें अभद्रता को अपराध मानते हुए उसकी सेवा समाप्त करने की संस्तुति कर दी। इस पर डीएम ने जुलाई में एक महीने का अग्रिम मानदेय देकर उसकी सेवा समाप्त कर दी।
विज्ञापन



कुछ दिन बाद ही उसने नौकरी का पुन: प्रत्यावेदन डीएम को दिया तो उसको कोरोना कंट्रोल रूम में महीने दो महीने अवैतनिक कार्य करने के मौखिक निर्देश दिए गए। शर्त ये थी कि आचरण में सुधार लाओ नहीं तो नौकरी जाएगी। लेकिन सुधरने की जगह वह बिगड़ने लगा। वह कोरोना कंट्रोल रूम में भी अधिकारियों को गुमराह करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसने सीएमओ कार्यालय के फर्जी पत्र का उल्लेख कर कंट्रोल रूम इंचार्ज स्मृति गौतम को गुमराह करते हुए अपनी उपस्थिति सत्यापित कराकर सीएमओ कार्यालय भेज दी। जब कंट्रोल रूम इंचार्ज को पता चला कि सीएमओ कार्यालय से उक्त पत्र जारी नहीं हुआ है तो उन्होंने उपस्थिति निरस्त कर सीएमओ को सूचना दी।


इतना सब होने के बाद जब चंद्रवीर डीएम से मिला तो उसको एक आखिरी मौका और मिला था लेकिन उसने आउटसोर्सिंग के माध्यम से ऑपरेटर के पद पर काम करने से मना कर दिया। उसने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर पत्नी व बच्चों के साथ कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने की धमकी दी।


   सोमवार को आत्मदाह की खबर मिलने पर डीएम ने एडीएम सिटी, एसीएम द्वितीय को कार्रवाई के निर्देश दिए। चंद्रवीर सिंह जब अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा तो उसने अधिकारियों के साथ ऊंची आवाज में बात करते हुए पुन: अभद्रता की। एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह ने कहा कि पत्नी व बच्चों को लाने का क्या उद्देश्य है तो उसने कहा कि वह पत्नी व बच्चों के साथ यहीं आत्महत्या करेगा, नहीं तो उसे सीधे नौकरी पर रखा जाए।



उसने यह भी आरोप लगाया कि जब भी वह डीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र लेकर आता है, उसे थाने भेज दिया जाता है। एसीएम द्वितीय ने कहा कि ऑपरेटर के अनुरोध पर डीएम ने दो बार उसको मौका दिया। लेकिन आचरण दुरुस्त नहीं होने, अधिकारियों को गुमराह करने, झूठ बोलने, अधिकारियों से अभद्रता करने के कारण उसको थाना सिविल लाइन भेज गया है। जहां विधिक कार्रवाई के बाद उसको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed