फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   For the first time such a calm election.. Now this night of murder is being spent.

Aligarh News: पहली बार इतना शांत चुनाव..अब काटी जा रही ये कत्ल की रात

Thu, 11 May 2023 12:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
For the first time such a calm election.. Now this night of murder is being spent.
शहर की सरकार के लिए आज बृहस्पतिवार को मतदान होने जा रहा है। पिछले एक पखवाड़े से चुनाव प्रचार जोर पकड़े हुए रहा। मगर इस पूरे चुनाव में पहली बार देखने को मिला कि चुनाव बेहद शांत हुआ। न किसी तरह का शोरगुल न कहीं कोई हायतौबा। पहली बार इस चुनाव में न शराब पकड़े जाने या बंटने को लेकर शोर मचा और न नोटों की आवाजाही सामने आई। इधर, अब मतदान से पहले की रात को कत्ल की रात के रूप में माना गया है और उसी अंदाज में एक-एक वोट की रखवाली के लिए बहुत ही शांत तरीके से काम किया गया है।
विज्ञापन





पुराने चुनावों के अनुभव व किस्सों पर गौर करें तो हर बार तकरार और टकराव होती रही है। किसी न किसी मुद्दे पर प्रत्याशी या समर्थक आमने-सामने आते रहे हैं। हालांकि इसे कानून व्यवस्था की सख्ती कहें या प्रत्याशियों का खुद का मैनेजमेंट। इस बार पूरे चुनाव प्रचार में किसी तरह का विवाद सामने नहीं आया है।
विज्ञापन




वहीं अगर पुलिस गतिविधियों की बात करें तो पूरे चुनाव में कहीं भी न तो शराब बंटने का शोर मचा और न कहीं पकड़ी गई। इसी तरह नोटों को लेकर भी कहीं कोई जानकारी नहीं आई। अन्यथा पूर्व में हमेशा कहीं न कहीं नोट पकड़े जाते रहे हैं। भले ही नोट प्रत्याशी या दल के नहीं होते थे। व्यापारी तक को नोट लेकर आवाजाही भारी पड़ती रही है। मगर इस बार कहीं भी ऐसा कुछ नहीं हुआ। मगर रात भर वोट रखाने का काम जरूर हर खेमे में चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन








ये बदला शराब पिलाने का ट्रेंड

इस चुनाव में यह पहली बार देखने को मिला कि शराब पिलाने का ट्रेंड बदल गया। कस्बा खैर से मिली जानकारी के अनुसार वहां शराब ठेकों से पहले से एक सौदा किया गया। इस सौदे के तहत चुनाव लड़ रहे खेमों ने नए नोटों की सीरीज की गड्डी खरीदी हैं और उनकी सीरीज के नंबर ठेकों पर बता रखे हैं। अगर किसी को 20 रुपये का नोट देकर भेजा गया तो उस पर क्वार्टर, 50 रुपये के नोट पर हाफ व 100 रुपये के नोट पर बोतल मिल रही है।




मतलब समर्थक को सिर्फ वह नोट लेकर ठेके पर देना है और बदले में शराब लेनी है। ठेके पर उस नोट के अनुसार एंट्री होगी और वही नोट वापस घूमकर चुनाव लड़ा रहे खेमे तक पहुंच जाएगा। इससे दोनों तरफ लिखा पढ़ी में हिसाब रहेगा कि कितनी शराब खपत हुई। बाद में उसका भुगतान किया जाएगा। हालांकि अब ठेके बंद हैं। कल तक यह व्यवस्था लागू रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed