{"_id":"56edbb4f4f1c1b0f678b4f10","slug":"for-married-women-dowry-murder-choke","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की गला दबा कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता की गला दबा कर हत्या
अलीगढ़/ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में एक लाख रुपये और बाइक न देने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को जला दिया। पुलिस ने चिता से हड्डियां व राख बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
जिला एटा के गांव गढीककोडा निवासी हरनाथ पुत्र रामप्रकाश ने छह साल पहले अपनी 25 वर्षीय बहन सुधा की शादी थाना दादों के गांव खिरीरीमस्तीपुर निवासी कन्हैया के साथ की थी। शादी के एक साल बाद ही सुधा को ससुरालीजन दहेज में एक लाख रुपये व बाइक की मांग करने लगे और आये दिन मारपीट करते थे। इस बीच सुधा ने एक बेटे को जनम दिया।
सुधा के भाई हरनाथ ने बताया कि सुधा के पति कन्हैया ने अपने मां व मामा के साथ मिलकर शुक्रवार की देर शाम को सुधा की गला दबा कर हत्या करने के बाद शव को जला दिया। जब पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने चिता से सुधा की हडडियां व राख कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेजे हैं।
विज्ञापन
इंसपेक्टर वीआर दीक्षित ने बताया कि हरनाथ की तहरीर पर पति कन्हैया सहित तीन लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर सुधा क ी चिता से निकाली गयी हडडियां व राख को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। इसी मुकदमे में दबिश देने गये इसपेक्टर वीआर दीक्षित दरवाजा गिरने से घायल हो गये। कोई भी हाथ नहीं आया।