फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   For love, a married woman became her husband murderer

बेवफाई: अंधे प्यार के लिए अब शादीशुदा बीना बन गई सुहाग की ‘कातिल’, थाने पर होगा एक ऐसा रजिस्टर...

Fri, 11 Jul 2025 05:44 PM IST
चमन शर्मा अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़
अभिषेक शर्मा, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 11 Jul 2025 05:44 PM IST
सार

अलीगढ़ जिले के थानों में आने वाले दंपती विवादों को लेकर एक अलग रजिस्टर बनवाया जाएगा। यह काम एक दो दिन में ही शुरू होगा। इस रजिस्टर में विशेष कर ऐसे दंपती विवाद दर्ज होंगे, जिनमें पति ने अपनी पत्नी के विषय में किसी से संबंधों को लेकर या किसी तरह की धमकी देने को लेकर शिकायत दी है।

विज्ञापन
For love, a married woman became her husband murderer
पत्नी ने मरवा डाला प्रेमी से अपना पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवाहेतर प्रेम संबंध (एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन) में बेवफाई का अलीगढ़ जिले में ये पहला किस्सा नहीं। जेल में 15 महिलाएं ऐसी हैं, जो अपने प्रेमियों संग पतियों की हत्या में निरुद्ध हैं। हाल में गंगीरी के बाद अब बरला में विवाहेतर प्रेम संबंध सुहाग की ‘कातिल’ बीना बनी है। समाज में लगातार बढ़ रही इस तरह के अपराध के चलन पर पुलिस की भी चिंता बढ़ी है। इसे लेकर पुलिस स्तर से जिले में एक नया रजिस्टर बनाकर ऐसे विवादों को सूचीबद्ध कर उनके निस्तारण व निगरानी के प्रयास शुरू किए जा रहे हैं। ये निर्णय बृहस्पतिवार की घटना के बाद ही लिया गया है।

विज्ञापन


इस विषय में एसपी देहात अमृत जैन बताते हैं कि ये विषय बेहद गंभीर होता जा रहा है। इसी क्रम में यह निर्णय लिया गया है कि जिले के थानों में आने वाले दंपती विवादों को लेकर एक अलग रजिस्टर बनवाया जाएगा। यह काम एक दो दिन में ही शुरू होगा। इस रजिस्टर में विशेष कर ऐसे दंपती विवाद दर्ज होंगे, जिनमें पति ने अपनी पत्नी के विषय में किसी से संबंधों को लेकर या किसी तरह की धमकी देने को लेकर शिकायत दी है। उन दर्ज प्रकरणों में फिर निगरानी, काउंसीलिंग व निस्तारण तक जोर दिया जाएगा। ताकि इस तरह के बढ़ते अपराध पर नियंत्रण को एक प्रयास शुरू हो सके।

विज्ञापन

ये हैं कुछ ताजा उदाहरण

  1. गंगीरी के नगला हिमाचल में ऋषि कुमार की 17 जून रात गोली मारकर हत्या की गई थी। जांच में उजागर हुआ कि उसकी पत्नी ललिता के रिश्ते के देवर से प्रेम संबंध थे। पति इन संबंधों का विरोध करता था। इसी के फेर में ललिता ने साजिश रचकर प्रेमी रिश्ते के देवर से पति की हत्या करा दी। दोनों को जेल भेजा गया है।
  2. कस्बा चंडौस के 30 वर्षीय अर्जुन की शादी वर्ष 2013 में इगलास के गांव कलींजरी निवासी सर्वेश संग हुई। दोनों नोएडा जाकर रहे। वहीं जॉब करने लगे। वहीं सर्वेध के एक युवक से संबंध हो गए। इसके बाद अर्जुन सर्वेश को लेकर चंडौस आ गया था। मगर सर्वेश का प्रेमी से संपर्क बंद नहीं था। इसी से तंग आकर अर्जुन ने 14 मई 2025 की रात आत्महत्या कर ली। इसमें पत्नी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया।
  3. क्वार्सी चिलकौरा ताजबाग कॉलोनी में महिला खैरूनिशां और उसके ननदोई की प्रेम कहानी में बाधा बन रहे पति मो. चमन खां की हत्या कर दी गई। 9 अप्रैल 2025 को अपने पति की गुमशुदगी दर्ज करा दी। मगर जांच में उजागर हुआ कि चमन खां की हत्या की गई। तब दोनों को पकडक़र जेल भेजा गया।
  4. कोतवाली इगलास के गांव सूरजा करौली निवासी करुआ सिंह का शव 23 फरवरी 2025 को बांस फतेली के रजवाहे में मिला। पुलिस जांच में उसकी पत्नी कमलेश व गांव के नीरज के साथ संबंध उजागर हुए। उन्हीं संबंधों में एक लाख रुपये में सुपारी देकर हत्या कराया जाना उजागर हुआ।
  5. कोतवाली इगलास के नगला अहवासी निवासी जितेंद्र हरियाणा के फरीदाबाद में नौकरी करता था। 11 जनवरी को अचानक वह गायब हो गया। गुमशुदगी पर हुई जांच में उसकी पत्नी रेखा के अपने नेवीकर्मी प्रेमी से संबंध थे। उन्हीं संबंधों में जितेंद्र की हत्या कर शव नदी में दफनाया गया। जिसे बाद में बरामद किया।


ये भी जानना है जरूरी

  • 38 महिलाएं हत्या के अपराध में अलीगढ़ जेल में निरुद्ध, 28 को सजा
  • 15 महिलाएं इनमें प्रेमी संग जेल में, जिनमें 7 को सजा हुई है
  • जिले में बनेगा ऐसे दंपती विवादों का रजिस्टर, होगी निगरानी-निस्तारण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed