फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Followers of Dr. Ambedkar should imbibe 'Be Educated and Be United'

Aligarh News: शिक्षित बनो और एक रहो को आत्मसात करें डॉ. आंबेडकर के अनुयायी

Wed, 15 Apr 2026 02:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 15 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Followers of Dr. Ambedkar should imbibe 'Be Educated and Be United'
आंबेडकर जयंती पर ग्रामीण अंचलों में निकलीं शोभायात्राएं। संवाद
ग्रामीण अंचल में भारत रत्न डॉ.भीमराव आंबेडकर की 135 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर अनुयायियों ने बाबा साहब की मूर्तियों और चित्रों पर फूलमालाएं पहनाईं। जगह-जगह शोभायात्राएं निकालीं गई। गोष्ठियां आयोजित कर बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित बनो और एक रहो बाबा साहब का नारा था। शोभायात्राएं सभी जगह पुलिस की देखरख में निकाली गईं।
विज्ञापन

इगलास में शोभायात्रा में उमड़े लोग
इगलास के गोंडा रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्रद्धांजलि देने के बाद शोभायात्रा निकाली गई। निकटवर्ती गांवों के लोगों ने भी शोभायात्रा में भाग लिया। कार्यक्रम में चंद्रपाल कर्दम, वीरेन्द्र कुमार, सत्यवीर गौतम, रामेश्वर दयाल, प्रेमपाल सिंह डीलर, सचिन भाष्कर मौजूद रहे। गांव हस्तपुर में भी शोभायात्रा निकाली गई। विधायक राजकुमार सहयोगी, उपमा सिंह, राजकुमारी नायक, डा.अंबिका सिंह, जगवीर सिंह, रूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बाबा साहब की जयंती विधानसभा के सभी सेक्टर में मनाई गई। पप्पू प्रधान, अर्जुन ठाकुर, शमशेर सैफी, सत्य प्रकाश, महेश बघेल, भूदेव सिंह, रामकुमार नागर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

जवां में निकाली बाइक रैली

जवां नगर पंचायत में डॉ.भीमराव आम्बेडकर के स्मारक स्थल पर उनकी मूर्ति पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पिंटू सूर्यवंशी ने माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी। बाइक रैली निकाली गई। सूर्यवंशी ने कहा कि हम सभी बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर शिक्षित बनें। मौनू गौतम, सचिन कुमार, रोहित कुमार, महेन्द्र कुमार, राहुल कुमार शामिल रहे। वहीं ग्राम सुमेरा में बाबा साहब की झांकी निकाली गई। सुनील कुमार, वीरपाल सिंह, चन्द्रपाल सिंह, अंगद सिंह, रूप सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोधा में नए आंबेडकर भवन का उद्घाटन
नगर पंचायत बरौली में भी बाबा साहब की शोभायात्रा निकाली गई। गोधा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ठा.जयवीर सिंह ने नये आम्बेडकर भवन का उद्घाटन किया व प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली गई। मास्टर प्रमोद गौतम, गम्भीर सिंह, कंछी लाल, मुकेश, डॉ.अवधेश गौतम, पूरन सिंह मौजूद रहे।
गभाना में लगाया रक्तदान शिविर
गभाना कस्बे के अंबेडकर चौक पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत के चेयरमैन कुंवर अभिमन्यु राज सिंह, एसडीएम हरिश्चंद्र, सीओ महेश कुमार ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रक्तदान शिविर भी लगाया गया। चरन सिंह, सतपाल सुमन, कामिनी सुमन, ललित कुमार, रंजीत सिंह, संजू सिंह, नरेंद्र शर्मा उपस्थित थे।
दादों व जिरौली में मनाई गई जयंती
दादों कस्बा और गांव जिरौली में डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। आंबेडकर पार्कों में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। कस्बा स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में सुबह से ही अनुयायियों का तांता लगा रहा। कस्बा जिरौली स्थित आंबेडकर पार्क में भी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधान कल्लू खां, संजू यादव, बनी सिंह, दर्शन महेश्वरी, कालू यादव, तंजीम मौजूद रहे।
अतरौली में बाबा साहब को किया याद
अतरौली के मोहल्ला सराय काजी स्थित आंबेडकर पार्क से शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस दौरान पूर्व चेयरमैन पवन वर्मा, बच्चू सिंह, नरेश भारती, संदीप शर्मा, सोनू आर्य, सचिन जैन आदि मौजूद थे।

नगर पालिका परिषद में चेयरमैन वीरेन्द्र सिंह लोधी, ईओ अमिता वरुण, कबीर खां, शरीफ कुरैशी, सोहिल राईन, मोहसिन, कपिल गुप्ता, मुकेश मलिक, ललित वर्मा आदि ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया।
कौड़ियागंज व पिलखना में लगाए बाबा साहब के जयकारे
अकराबाद के कस्बा कौडियागंज व पिलखना समेत गांव शाहगढ़ में आंबेडकर पार्कों में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद शोभायात्राएं निकाली गईं। माल्यार्पण करके वालों में नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप सिंह लोधी, राजीव वार्ष्णेय, पुष्पेंद्र लोधी, गणेश कुमार, तीक्ष्णपाल सिंह मौजूद रहे।


गोंडा में हुई विचार गोष्ठी
गोंडा में डॉ.भीमराम आंबेडकर स्मारक समिति के बैनर तले डॉक्टर आंबेडकर की शोभायात्रा कस्बे में निकाली गई। शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीओ पंचायत नेम सिंह व गोंडा प्रधान गेंदा सिंह ने फीता काटकर किया। वहीं गोंडा-अलीगढ मार्ग स्थित आंबेडकर पार्क में विचार गोष्ठी हुई। अध्यक्षता दाताराम सिंह ने की व संचालन मास्टर सुदेश सिंंह ने किया। गोष्ठी में ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेन्द्र सिंह ने कहा कि आंबेडकर दलितों के मसीहा थे और उन्होंने समाज में दबे-कुचले वर्ग को सम्मान दिलाया। शाम को आंबेडकर पार्क से शोभायात्रा निकाली गई। जिला पंचायत सदस्य अनिल चौधरी, संतोष राना, चन्द्रपाल सिंह, डॉ.ओमवीर सिंह, राम सिंह पूर्व प्रधान , नेम सिंह, हरीश चन्द, रवि कुमार मौजूद रहे।
विजयगढ़ में आंबेडकर पार्क में रही भीड़
विजयगढ़ कस्बाे के आंबेडकर पार्क पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज गोयल, मंडल अध्यक्ष कल्पेश बिरला ने बाबा साहब के जीवन की विस्तृत चर्चा की। भोला दिवाकर, सौरभ हरिद्वारी, अंकित गुप्ता, त्रिभुवन सिंह, रतन सिंह यादव, शिवम गांधी, नीरज सत्यार्थी मौजूद रहे।
गंगीरी के 10 गांवों में निकाली शोभायात्राएं
गंगीरी के गांव बढ़ारी बुजुर्ग, बूढागांव, हसनपुर, कस्बा गंगीरी, कुतकपुर, भिलैट में बाबा साहब आंबेडकर जंयती पर शोभायात्राएं पुलिस की देखरेख में निकाली गईं। गांव हुसैपुर, बिलौना, नोगवां, मऊपुरा में आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, प्रधान बनी सिंह यादव, प्रधान भोले यादव, राहुल कुमार, विनोद भास्कर मौजूद रहे।
छर्रा में भीम आर्मी ने निकाली झांकी
छर्रा कस्बा एवं ग्रामीण इलाकों गांव धनसारी, रसैनी, जटपुरा, भमोरी, रुखाला, टंडोली स्थित आंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। कस्बा की धनसारी चुंगी से भीम आर्मी एवं बसपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की शोभायात्रा निकाली। पूर्व विधायक चौ. महेन्द्र सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। शोभायात्रा का समापन अलीगढ़ रोड स्थित आंबेडकर पार्क में हुआ। राजू जाटव, प्रमोद पेंटर, विनय यादव, राजकुमार गौतम, वीरपाल सिंह, अंकित गुप्ता, सुमित महेश्वरी आदि मौजूद रहे।
चंडौस के नगला गूलर में किया प्रतिमा का अनावरण
चंडौस और उसके निकटवर्ती गांव बाहरपुर, नगला पदम, अमृतपुर में डॉ.आंबेडकर जयंती मनाई गई। चंडौस कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। उद्घाटन बसपा नेता ललित प्रधान, सुदेशपुर के पूर्व प्रधान अबरार खां ने किया। मुख्य अतिथि आरपी दिवाकर रहे। संचालन बृजेश कवि द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता दिनेशचंद्र वाल्मीकि, डॉ.डीडी गौतम ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।



इस मौके पर चेयरमैन डॉ. डीएस भारती, आयोजन समिति के अध्यक्ष लालाराम दिवाकर, प्रबंधक राजेश कुमार वाल्मीकि, संयोजक सुखवीर सिंह, कोषाध्यक्ष अरुण सागर प्रधान श्याम बाबू मौजूद रहे। गांव नगला पदम के मजरा नगला गूलर में बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण चंडौस के चेयरमैन डॉ. डीएस भारती ने किया। प्रधान प्रतिनिधि श्याम बाबू सिंह, छोटेलाल, रामजीलाल, राहुल कुमार, सतीश बाबू मौैजूद रहे।

आंबेडकर जयंती पर ग्रामीण अंचलों में निकलीं शोभायात्राएं। संवाद

आंबेडकर जयंती पर ग्रामीण अंचलों में निकलीं शोभायात्राएं। संवाद

आंबेडकर जयंती पर ग्रामीण अंचलों में निकलीं शोभायात्राएं। संवाद

आंबेडकर जयंती पर ग्रामीण अंचलों में निकलीं शोभायात्राएं। संवाद

आंबेडकर जयंती पर ग्रामीण अंचलों में निकलीं शोभायात्राएं। संवाद

आंबेडकर जयंती पर ग्रामीण अंचलों में निकलीं शोभायात्राएं। संवाद

आंबेडकर जयंती पर ग्रामीण अंचलों में निकलीं शोभायात्राएं। संवाद

आंबेडकर जयंती पर ग्रामीण अंचलों में निकलीं शोभायात्राएं। संवाद

आंबेडकर जयंती पर ग्रामीण अंचलों में निकलीं शोभायात्राएं। संवाद

आंबेडकर जयंती पर ग्रामीण अंचलों में निकलीं शोभायात्राएं। संवाद

आंबेडकर जयंती पर ग्रामीण अंचलों में निकलीं शोभायात्राएं। संवाद

आंबेडकर जयंती पर ग्रामीण अंचलों में निकलीं शोभायात्राएं। संवाद

आंबेडकर जयंती पर ग्रामीण अंचलों में निकलीं शोभायात्राएं। संवाद

आंबेडकर जयंती पर ग्रामीण अंचलों में निकलीं शोभायात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed