फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   follow the path shown by Vivekananda

अलीगढ़ः विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

Thu, 13 Jan 2022 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
follow the path shown by Vivekananda
स्वामी विवेकानंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
शैक्षिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों ने स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई। उनके विचारों को आत्मसात करने की अपील की गई।
विज्ञापन

डॉ. शन्नो रानी सरस्वती कन्या महाविद्यालय सिंघारपुर में जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. सुलक्षणा शर्मा, कविता सोलंकी, वसुंधरा सिंह, मोहिनी शर्मा, शुभम कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। स्वामी विवेकानंद जयंती पर सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने पर्यावरण चेतना अभियान के तहत साइकिल यात्रा निकाली।
विज्ञापन

यहां महानगर संयोजक अनिल अग्रवाल, जितेंद्र गर्ग, रानी सिंह आदि मौजूद रहे। सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। यहां प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश, अशोक सारस्वत, चंद्र प्रकाश पांडेय, सुनील शर्मा, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे। युवा दिवस पर एचबी इंटर कॉलेज के एनसीसी के कैप्टन एके सिंह के नेतृत्व कैडेट ने स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई। यहां प्रधानाचार्या अर्चना वार्ष्णेय, जवाहरलाल, राजीव रंजन, कुलदीप सक्सेना, श्याम सुंदर पटेल, विजय कुमार आदि मौजूद रहे। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष प्रमेंद्र पाल सिंह गुड्डू के नेतृत्व में युवा दिवस मनाया गया। यहां आशीष चौधरी, पीयूष ठाकुर, गौरव यादव, गगन कुमार आदि मौजूद रहे। विष्णुपुरी स्थित निजी अस्पताल में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. जयंत शर्मा, महामंत्री अतुल राजाजी, प्रभात शर्मा, पवन प्रयास, गौरव वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। आवास विकास कॉलोनी आगरा रोड स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। एसवी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद के चित्र का अनावरण प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार गुप्ता व प्रांत सह मंत्री गौरी दुबे ने किया। यहां अंकुर शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ. सौरभ सेंगर, आकाश राठौर, जतिन वार्ष्णेय, सागर मौर्य, हर्ष, महक, राधिका आदि मौजूद रहीं। शहर विधायक संजीव राजा के खैर रोड हीरानगर स्थित कार्यालय पर स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। यहां राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ, सुभाष, राजेंद्र किशोर पार्षद, विजेंद्र सैनी, महेश सक्सेना, संजय माहौर, योगेश सिंघल, लतेश चौधरी, सतीश माहौर, जयशंकर उपाध्याय आदि मौजूद रहे। डीएस कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. हेम प्रकाश, प्राचार्य डॉ. आरके वर्मा ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अखिल भारतीय युवा कायस्थ की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। यहां पश्चिमी यूपी युवा प्रदेश राज सक्सेना, अर्जुन सक्सेना, आनंद सक्सेना, डॉ. पर्व सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, दीप सक्सेना, आशु सिंघल आदि मौजूद रहे। एसएसडी इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। यहां प्रधानाचार्या अलका अग्रवाल, शालू वर्मा, कीर्ति, ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed