फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fog and frost... farmers camped on scaffolding

Aligarh News: कोहरा और पाला... किसानों ने मचान पर डेरा डाला

Fri, 19 Dec 2025 02:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Fog and frost... farmers camped on scaffolding
सर्दी की शुरुआत के साथ घने कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में किसान फसल बचाने के लिए रतजगा कर रहे हैं। निराश्रित गोवंशों व जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए खेतों पर पहरा दे रहे हैं। मचान व झोपड़ी के जरिए फसल की सुरक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन दिनों जनपद में खेतों में गेहूं, आलू व लाह (सरसों) के पौधे बढ़ना शुरू हो गए हैं। खैर क्षेत्र में निराश्रित गोवंश व जंगली जानवरों के झुंड फसल बर्बाद करने पर आमादा हैं। स्थानीय किसानों के अनुसार जानवरों का एक झुंडे रात में करीब 20-30 बीघा फसल उजाड़ देता है। ऐसे में फसल को बचाना चुनौती से कम नहीं है। अधिकांश ने तो खेत में मचान व अस्थायी झोंपड़ी डालकर फसल की रखवाली करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


खेतों पर लगाईं झटका मशीन व कटीले तार

फसल को जानवरों से बचाने के लिए किसानों ने झटका मशीन व कटीले तार लगाना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर जानवरों का झुंड तारों को तोड़ते हुए खेत में घुस जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसानों से बातचीत...

- इन दिनों फसल को जानवरों से रखाना बहुत मुश्किल होता है। हमें खेत पर पहरा व शोर मचाकर पशुओं को भगाना पड़ता है। पूरी रात जागते हुए निकल जाती है। - रामकुमार, निवासी गांव बांकनेर।




- हर साल इस मौसम में अपनी फसल की रखवाली के लिए मचान डालता है। पूरी रात इसी पर ठहर कर जानवरों के झुंड को भगाता हूं। पड़ोस के किसान भी रातभर खेत पर ठहरते हैं। - धर्मपाल, निवासी गांव बिहारीपुर।





फसल को गोवंशों से रखाना चुनौतीपूर्ण है। रातभर झोपड़ी में बैठा रहता हूं। खेत की ओर गोवंशों का झुंड आने पर उन्हें भगाने जाता हूं। पूरी सर्दी इसी तरह से फसल रखानी पड़ती है। - शिवकुमार गौड़, निवासी अंडला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed