फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Flowers were showered from helicopter on the wedding procession of 116 grooms

Aligarh: 104 पंडित और 12 काजी ने कराए दो दिल एक, बरात पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा, मंत्री-सांसद झूमे

Sat, 10 Feb 2024 05:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 10 Feb 2024 05:15 PM IST
सार

अलीगढ़ में खैर के सोमना रोड पर सामूहिक विवाह आयोजित किया गया। 104 पंडितों ने मंत्रोच्चार और 12 काजी ने 116 जोड़ों को विवाह बंधन में बांध दिया। बरात पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। बरात में मंत्री और सांसद भी खूब झूमे। 

विज्ञापन
Flowers were showered from helicopter on the wedding procession of 116 grooms
बरात पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ में हजियापुर स्थित क़स्बा खैर के सोमना रोड स्थित संजय कोल्ड स्टोरेज पर चेयरमैन संजय शर्मा व कोल्ड स्टोरेज के निदेशक आनंद शर्मा उर्फ मोनू भईया द्वारा अपने पिता सत्यवीर शर्मा की दूसरी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 116 जोड़े 9 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए। इस बीच अनाज मंडी से निकली 116 दूल्हों की सामूहिक बरात में हर कोई थिरकता हुआ नजर आया और ऊपर हेलीकॉप्टर से बारातियों पर की जा रही पुष्प वर्षा लोगों के आकर्षण का केन्द्र रही। कार्यक्रम में देखने वालों की भीड़ इतनी थी कि अनाज मंडी से निकली सामूहिक बारात को 3 किलोमीटर दूर संजय कोल्ड स्टोरेज पहुंचने में करीब 4 घंटे से अधिक लग गए। 

विज्ञापन

सामूहिक विवाह
9 फरवरी को सुबह से ही दुल्हन अपने परिजनों के साथ कार्यक्रम स्थल संजय कोल्ड स्टोरेज पर पहुंच गई उधर अनाज मंडी पर सभी दूल्हे बरात के साथ इकठ्ठा हो गए। दोनों जगह जाकर चेयरमैन संजय शर्मा ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नाश्ता करने के बाद दोपहर करीब 11 बजे अनाज मंडी से 116 दूल्हों की सामूहिक बरात डीजे के साथ धूमधाम से निकल गई। बारात मुख्य बाजार में पहुंची ही थी कि ऊपर अचानक से आए हेलीकॉप्टर ने बारातियों पर पुष्प वर्षा शुरू कर दी, जिसे देख लोगों ने खूब तालियां बजाईं। इसी बीच सामूहिक बारात का कस्बे में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। चारों ओर लोग खुशी से झूम रहे थे महिलाएं मंगल गीत गा रहीं थीं। समय-समय पर आसमान में हो रही आतिशबाजी लोगों का ध्यान खींच रही थी। महीनों से चल रहीं सामूहिक विवाह की तैयारियों के बाद इस कार्यक्रम का लाखों लोग गवाह बने। सभी के लिए भोजन की व्यवस्था चेयरमैन के द्वारा की गई थी। इतना ही नहीं निमंत्रण कार्ड पर लिखा गया था कि किसी भी रूप में गिफ्ट या कन्यादान स्वीकार नहीं किया जाएगा। आपकों बता दें कि पिछले वर्ष भी शर्मा ब्रदर्स ने 31 जोड़ों की शादी कराई थी, लेकिन पिछली बार अनुमति नहीं मिलने के कारण हेलीकॉप्टर से बारातियों पर पुष्प वर्षा नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन

विवाह
एक ही पंडाल में पंडित पढ़ रहे थे शादी तो काजी ने कराया निकाह
सामूहिक विवाह कार्यक्रम के भव्य और बड़े पंडाल में जहां एक तरफ 104 पंडित हिंदू कन्याओं की मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि विधान से शादी पढ़ रहे थे तो उसी बीच उसी पंडाल में 12 काजी मुस्लिम कन्याओं का निकाह करा रहे थे। इस तस्वीर को देख हर कोई आनंदित था। जिसने भी इस सामूहिक विवाह को देखा उसने कहा कि वास्तव में हिंदू मुस्लिम भाई चारे और सांप्रदायिक सौहार्द की इससे अच्छी कोई मिसाल नहीं हो सकती। इतना ही नहीं स्वयं राजस्व मंत्री अनूप प्रधान व सांसद सतीश गौतम ने भी इसकी तारीफ करते हुए कार्यक्रम आयोजक खैर चेयरमैन संजय शर्मा को बधाई दी। साथ ही सांसद मंत्री ने चेयरमैन संजय शर्मा व उनकी पत्नी अनुराधा शर्मा को उनकी शादी सालगिरह पर भी बधाई दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बारात को देख खूब झूमे सांसद-मंत्री

सांसद मंत्री झूमे
116 दूल्हों की भव्य बरात और वहां के उत्सव के माहौल को देख योगी सरकार में राजस्व मंत्री अनूप प्रधान भी खुद को रोक नहीं सके और वो भी झूमने लगे। इतनी ही नहीं सांसद सतीश गौतम भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह, आनंद शर्मा उर्फ मोनू के साथ खैर चेयरमैन सजंय शर्मा ने भी बरातियों के साथ जमकर ठुमके लगाए और बारातियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रघुतिलक गोड पूर्व चेयरमैन, चौधरी शशी सिंह, राकेश जैन, एक्स आर्मी के पदाधिकारी, रेखा शर्मा पूर्व चेयरमैन, राकेश मोर्चा पूर्व चेयरमैन पति, कपिल गौतम, देवेन्द्र शर्मा, करन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। 


कई थानों की पुलिस फोर्स ने संभाली व्यवस्था
कार्यक्रम की भव्यता और उसमें शामिल होने वाले लाखों की भीड़ देख कई थानों की पुलिस फोर्स ने ट्रेफिक के साथ अन्य व्यवस्थाओं को संभाला। कई किलोमीटर की सामूहिक बरात में भारी भीड़ से कई घंटे तक अलीगढ़-पलवल रोड जाम रहा। जिसे सुचारू रूप से संचालित करने के लिए रूट भी डायवर्ट किया गया। एसडीएम दिग्विजय सिंह व सीओ खैर राजीव द्विवेदी के नेतृत्व में इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार के साथ टप्पल, चंडौस, पिसावा, लोधा, मडराक, गोंडा, इगलास, विजयगढ़, छर्रा व अलीगढ़ पुलिस लाइन आदि थानों की पुलिस फोर्स ने कानून व्यवस्था को संभाला। 
विदाई करते संजय शर्मा
इतने बड़े आयोजन को सफाल बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं में जुटे सहयोगियों, निमंत्रण पर पधाने माननीयों व दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने आए सभी क्षेत्रीय जनता का दिल से आभार धन्यवाद। श्रीराम की कृपा से मैं जनता की सेवा करता रहूं यही मेरी कामना है- संजय शर्मा, आयोजक व चेयरमैन खैर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed