फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Flowers rained on Akshat Kalash in Ashok Singhal's village

Aligarh News: अशोक सिंघल के गांव में अक्षत कलश पर बरसे पुष्प

Sun, 14 Jan 2024 03:45 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Sun, 14 Jan 2024 03:45 PM IST
विज्ञापन
Flowers rained on Akshat Kalash in Ashok Singhal's village
बिजौली में जनजागरण यात्रा निकालते रामभक्त।  संवाद - फोटो : Samvad
राममंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले विहिप के तत्कालीन अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अशोक सिंघल के गांव बिजौली में शनिवार को राम नाम संकीर्तन की धूम रही। प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर से अक्षत कलश के साथ जनजागरण यात्रा निकाली गई। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन




हर तरफ जय श्रीराम का जयघोष गुंजायमान था। आरएसएस, विहिप, गंगा समग्र अभियान और भाजपा के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में रामभक्त शामिल थे। श्रीरामकथा व्यास सुनील कौशल व आरएसएस के विभाग प्रचारक गोविंद ने कहा कि बिजौली की इस पावन भूमि पर जन्म लेने वाले स्व. अशोक सिंघल ने लाखों हिंदुओं के साथ राम जन्मभूमि आंदोलन को आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। आज करोड़ों लोगों का सपना साकार हो रहा है।
विज्ञापन




इस दौरान विभाग संघ चालक राजकुमार, एमएलसी ऋषिपाल चौधरी, जिला प्रचारक विश्वप्रताप सिंह, रामकरण सिंह, ब्लाॅक प्रमुख उमेश यादव, गंगा समग्र अभियान से ज्ञानेश शर्मा, विहिप जिलाध्यक्ष योगेश वार्ष्णेय, शिवनारायण शर्मा, राजेश भारद्वाज, बोधपाल सिंह, देवराज शर्मा, राहुल सिंह, विपिन प्रधान, शुभम सिंघल, जिला उपाध्यक्ष असीम शर्मा, प्रकाश कसेरा, केदार सिंह, बॉबी चौधरी, महाराणा प्रताप, सुधीर बाबू, जगवीर सिंह, विकास कुुमार, संजय शर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed