{"_id":"657de9d2afc13134030db73d","slug":"flower-exhibition-in-amu-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: फूलों की खुशबू से महक उठा गुलिस्तान-ए-सर सैयद पार्क, 56 साल से लग रही फूलों की प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: फूलों की खुशबू से महक उठा गुलिस्तान-ए-सर सैयद पार्क, 56 साल से लग रही फूलों की प्रदर्शनी
Sat, 16 Dec 2023 11:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:48 PM IST
सार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के गुलिस्तान-ए-सर सैयद पार्क में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। गुलदाउदी, कोलियस और गुलाब फूलों की प्रदर्शनी में सुबह 10 बजे से ही कद्रदानों की भीड़ उमड़ने लगी। गमले में लगे फूलों के साथ लोगों ने सेल्फी और तस्वीर खिंचवाई।
विज्ञापन
फूलों के साथ सेल्फी लेतीं छात्राएं
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) का गुलिस्तान-ए-सर सैयद पार्क फूलों की खुशबू से महक उठा। किस्म-किस्म फूलों के साथ कद्रदान सेल्फी लेते नजर आए। एएमयू में 56 साल से फूलों की यह प्रदर्शनी लग रही है। इस प्रदर्शनी ने जगह बदली, लेकिन फूलों की सुंदरता और खुशबू आज तक वही है। कुलपति प्रोफेसर मोहम्मद गुलरेज ने वार्षिक प्रदर्शनी ‘गुलदाउदी, कोलियस और रोज शो-2023’ का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
16 दिसंबर को गुलदाउदी, कोलियस और गुलाब फूलों की प्रदर्शनी में सुबह 10 बजे से ही कद्रदानों की भीड़ उमड़ने लगी। गमले में लगे फूलों के साथ लोगों ने सेल्फी और तस्वीर खिंचवाई। किस्म-किस्म फूलों को देखकर पुष्प प्रेमी हंसते-मुस्कराते दिखे। गुनगुनी धूप और फूलों की खूबसूरती प्रदर्शनी को और बेहतर बना रही थी। यहां कुल 674 प्रविष्टियां थीं।
विज्ञापन
कक्ष-ए में गुलाब की 43 प्रविष्टियां, कक्ष-बी में ‘महिलाओं और बच्चों द्वारा सर्वश्रेष्ठ फूलों की व्यवस्था’ के तहत 22 प्रविष्टियां, कक्ष-सी में 112 ‘कोलियस’ प्रविष्टियां, कक्ष-डी में गुलदाउदी की 132 प्रविष्टियां, कक्ष-ई में ‘शो के राजा और रानी’ के लिए 33 फूलों की प्रविष्टियां, कक्ष-एफ में ‘गुलदाउदी डबल’ की 114 और कक्ष-जी में 218 सजावटी पौधे शामिल किए गए हैं। उद्घाटन कुलपति प्रो. मोहम्मद गुलरेज ने किया। इस अवसर पर भूमि और उद्यान विभाग के प्रभारी प्रो. जकी अनवर सिद्दीकी, डीएसडब्लू प्रो. अब्दुल अलीम, वीमेंस कॉलेज की प्राचार्या प्रो. नईमा खातून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
चार जगह लग चुकी पुष्प प्रदर्शनी
भूमि एवं उद्यान विभाग के अध्यक्ष प्रो. जकी अनवर सिद्दीकी ने बताया कि भूमि एवं उद्यान विभाग की ओर से साल में दो बार फूलों की प्रदर्शनी होती है। पहली दिसंबर और दूसरी मार्च में। वर्ष 1967 में इसकी शुरूआत हुई थी। 1994 तक कैनेडी हॉल में इसका आयोजन होता रहा। इसके बाद जगह बदल दी गई। वर्ष 1995 से 2000 तक विक्टोरिया गेट और वर्ष 2001 से 2005 तक सर सैयद हाउस में आयोजन हुआ।
इसके बाद लैंड एंड गार्डन्स विभाग ने जगह बदली। वर्ष 2006 से गुलिस्तान ए सर सैयद पार्क में इसका आयोजन हो रहा है। कोरोना काल में प्रदर्शनी नहीं हो पाई थी। दिसंबर महीने में क्राइसेन्थिमम, कोलिअस व गुलाब फूलों की प्रदर्शनी लगती है। मार्च में सकुलेंट्स, कैक्टि-बोन्साई, यूफोरबिया, पॉइन्सेटिया, बोगेनविलिया पौधों की बहार होती है। 17 दिसंबर को डीएम इंद्र विक्रम सिंह विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत करेंगे।