फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Flight start again from Aligarh airport

Aligarh Airport: आठ माह बाद फिर शुरू होने जा रही उड़ान, इन शहरों के लिए हवाई सेवा हो सकती है चालू

Sat, 02 Aug 2025 01:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 02 Aug 2025 01:51 PM IST
सार

अलीगढ़ एयरपोर्ट से इस बार केवल लखनऊ ही नहीं, बल्कि आजमगढ़ और अयोध्या जैसे अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए, कंपनी ने नगर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से अनुमति मांगी है और इसके लिए आवेदन भी कर दिया है।

विज्ञापन
Flight start again from Aligarh airport
अलीगढ़ एयरपोर्ट पर खड़ा जहाज - फोटो : संवाद

विस्तार

आठ माह के लंबे इंतज़ार के बाद अलीगढ़ एयरपोर्ट एक बार फिर से यात्रियों की आवाजाही से गुलजार होने वाला है। फ्लाई बिग एयरलाइंस, जो पहले भी इस रूट पर सेवा दे रही थी, अगस्त के अंत तक हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी में हैं। इस बार, कंपनी ने केवल लखनऊ ही नहीं, बल्कि आजमगढ़ और अयोध्या जैसे अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू करने की योजना बनाई है। इसके लिए, कंपनी ने नगर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से अनुमति मांगी है और इसके लिए आवेदन भी कर दिया है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि अलीगढ़ से लखनऊ की उड़ानें 25 दिसंबर 2024 को घने कोहरे के कारण रोक दी गई थीं। इससे पहले, कंपनी अपने विमानों को भोपाल, रीवा और खजुराहो के रूट पर चला रही थी। पिछले साल 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ सहित उत्तर प्रदेश के पांच एयरपोर्ट्स का उद्घाटन किया था। इसके बाद, 11 मार्च 2024 से 19-सीटर विमान के साथ अलीगढ़-लखनऊ रूट पर उड़ानें शुरू हुईं, जिसकी जिम्मेदारी फ्लाई बिग एयरलाइंस को मिली थी।
विज्ञापन


एयरपोर्ट के प्रभारी अधिकारी, एसएस अग्रवाल ने बताया कि कंपनी ने डीजीसीए में अनुमति के लिए आवेदन कर दिया है और उम्मीद है कि अगस्त के आखिरी हफ्ते तक हवाई सफर शुरू हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed