{"_id":"5baa9a96867a557f565e55e4","slug":"five-young-people-in-rohtang-have-broken-contact-with-relatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग गए पांच युवकों से परिजनों का संपर्क टूटा, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग गए पांच युवकों से परिजनों का संपर्क टूटा, हड़कंप
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Wed, 26 Sep 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
डीएम से मिलने पहुंचे आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष परवेज खान, नदीम अंसारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग गए पांच युवकों से परिजनों का छह दिन से संपर्क टूटा हुआ है। परिजनों ने उनके बर्फ में दब जाने और बाढ़ में बह जाने की आशंका जताई है। उधर, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष परवेज खान की अगुवाई में परिजनों ने डीएम से मुलाकात की।
महानगर के जमालपुर निवासी मोहम्मद दानिश पुत्र मोहम्मद शाकिर अपने दोस्त मोहम्मद फैसल पुत्र शमीम, आरिफ अली पुत्र हैदर अली, मोहम्मद सालिम पुत्र सैयद शाईक अली निवासी भुजपुरा व मोहम्मद साबिद निवासी सहसवान, बदायूं 18 सितंबर की रात 10 बजे इनोवा कार से मनाली के लिए रवाना हुए। 20 सितंबर को पांच दोस्तों ने मनाली से बुलेट लेकर रोहतांग के लिए रवाना हुए।
दानिश के भाई मोहम्मद आकिब ने बताया कि दोपहर 1:30 बजे आखिरी बार दानिश से बात हुई थी, तब से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिजनों ने कार चालक राजू निवासी जनकपुरी क्वार्सी से संपर्क कर पांचों लोगों के बारे में जानकारी की। इसके बाद राजू ने भी उनकी काफी खोजबीन की। सेना के जवानों से भी पूछताछ की, पर कोई पता नहीं चल सका। राजू ने परिजनों को सारी स्थिति बताई।
विज्ञापन
मंगलवार को वह डीएम के पास भी पहुंचे। आकिब ने बताया कि भाई व उसके दोस्तों की खोज को लेकर डीएम ने रेजीडेंट कमिश्नर हिमाचल प्रदेश को पत्र लिखा है। पीड़ित परिवार के साथ आप के महानगर अध्यक्ष नदीम अंजुम, मोनिका थापर, जितेंद्र शर्मा, यासीन आदि मौजूद रहे।