{"_id":"6acff6597b6f9cb8890e49a8","slug":"five-year-imprisonment-for-raping-a-minor-aligarh-news-c-2-gur1004-1089916-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को पांच साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को पांच साल की कैद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : Archive
क्वार्सी थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में विशेष पॉक्सो अदालत ने दोषी अरबाज को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी बिस्मिल्लाह कॉलोनी का निवासी है।
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2023 में क्वार्सी थाने में अपहरण और दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता की मां ने शिकायत में आरोप लगाया था कि उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। इस संबंध में जब उन्होंने आरोपी के परिजन से बात की तो उन्होंने पीड़ित पक्ष को ही धमकाया। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद विशेष पॉक्सो अदालत ने अरबाज को दोषी ठहराते हुए सुजा सुनाई।