{"_id":"68755e14d0fa4a3590050981","slug":"five-people-including-four-devotees-were-injured-in-the-accident-aligarh-news-c-108-1-atl1001-102837-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: तीन सड़क हादसे, चार कांवड़ियों सहित पांच घायल, दो मेडिकल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: तीन सड़क हादसे, चार कांवड़ियों सहित पांच घायल, दो मेडिकल रेफर
Tue, 15 Jul 2025 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:14 AM IST
सार
सावन में इन दिनों कांवड़िया कांवड़ यात्रा पर हैं। वे रास्ते में सड़क हादसों के शिकार हो रहे हैं। अलीगढ़ जनपद के चार सड़क हादसों में चार कांवड़ियों सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामघाट कल्याण मार्ग पर 13 जुलाई की रात सड़क हादसे में दो कांवड़िया सहित तीन लोग घायल हो गए। एक कांवड़िया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन
थाना हरदुआगंज के गांव विसावनपुर निवासी प्रकाश कांवड़ लेकर नरौरा से आ रहे थे। 13 जुलाई की रात करीब दो बजे कस्बे के पैंठ चौराहे के पास बाइक पर सामने से जा रहे कांवड़िया सोनू निवासी नागल थाना राया जिला मथुरा और धर्मेंद्र चौधरी निवासी मांट रोड राया उनसे टकरा गया। हादसे में तीनों घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
वहीं 13 जुलाई रात करीब 10:30 बजे अवंतीबाई चौराहे के निकट ढाबे के पास कांवड़ लेकर जा रहे अनुराग निवासी जयगंज थाना सासनी को अज्ञात बाइक सवार टक्कर मारकर निकल गया। इससे वह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं गांव गहतोली निर्मल निवासी गोपाल यादव 13 जुलाई की रात करीब 11.20 बजे मथुरिया ढाबा डुकरिया वाली प्याऊ के निकट बाइक फिसलने से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस के जरिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।