{"_id":"67e5b461889ba41054044e1b","slug":"five-missing-friends-found-in-vrindavan-aligarh-news-c-2-1-gur1003-639030-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: लापता हुई पांच सहेलियां वृंदावन से मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: लापता हुई पांच सहेलियां वृंदावन से मिलीं
विज्ञापन
कोतवाली अतरौली क्षेत्र के गांव जमनपुर से अचानक लापता हुई पांच सहेलियों को कोतवाली पुलिस ने मथुरा जनपद के वृंदावन से तलाश लिया है। सीओ सर्जना सिंह ने बताया कि दो दिन पहले पांच सहेलियां घर से गुस्सा होकर परिजनों को बिना बताएं चलीं गईं थीं। इनकी खोजबीन के लिए इंस्पेक्टर विजयकांत शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें गठित की गईं। पांचों छात्राओं को बृहस्पतिवार को वृंदावन से तलाश लिया गया।
छात्राओं से पूछताछ करने पर पता चला कि वे नाराज होकर अपनी मर्जी से गईं थीं। सीओ सर्जना सिंह ने बताया कि पांचों छात्राओं ने बताया कि वह एक मंदिर पर अक्सर मिलतीं और एक दूसरे का हालचाल लेतीं थीं। इनमें से किसी छात्रा की परिजन पढ़ाई छुड़वाना चाहते थे तो किसी को घर से पैसे नहीं मिलते थे, किसी के परिजन जल्द शादी करना चाहते तो कोई आए दिन गृहक्लेश से परेशान थी। इसलिए पांचों सहेलियों ने घर से जाने का प्लान बनाया।
तय किया कुछ बनकर ही घर लौटेंगी। पांचों छात्राओं ने जेब खर्च से बचाकर छह हजार रुपये जमा किए और आधार कार्ड आदि लेकर चलीं गई। छात्राओं ने वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन करने के बाद जीवन की नई शुरुआत करने के लिए मुंबई या दिल्ली जाने की योजना बनाई थी। 6000 में से 2500 रुपये किराये और खाने में खर्च हुए थे। सीओ ने बताया कि छात्राओं को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। छात्राएं फिलहाल वन स्टॉप सखी सेंटर में हैं।