फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five Kanwariyas injured in truck collision

Aligarh: ट्रक की टक्कर से पांच कांवड़िये घायल, ड्राइवर ने तलवार से धमकाया, मुकदमा दर्ज

Sun, 20 Jul 2025 06:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 20 Jul 2025 06:16 PM IST
सार

हादसे के बाद मौके से भागते ट्रक चालक को पकड़ने को एक कांवड़िया आकाश ट्रक में चढ़ भी गया लेकिन चालक ने तलवार निकाल कर मारने की धमकी देकर भाग गया।

विज्ञापन
Five Kanwariyas injured in truck collision
कांवड़ियों का उपचार कराते पुलिस कर्मी - फोटो : पुलिस

विस्तार

गभाना स्थित अलीगढ़-दिल्ली हाईवे पर दौरऊ मोड़ के पास 19 जुलाई रात तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पांच कांवड़िये घायल हो गए, जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


थाना गभाना पुलिस ने बताया कि 19 जुलाई की रात्रि एक बजे के करीब हरिद्वार से कांवड़ लेकर अलीगढ़ आ रहा कांवड़ियों का एक जत्था दौरऊ मोड़ के पास पहुंचा कि पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने कांवड़ियों के जत्थे को टक्कर मार दी। हादसे में पांच कांवड़िये रविंद्र पुत्र हरवीर सिंह, शुभम व हिमांशु पुत्रगण पुष्पेंद्र चौधरी, निक्की आकाश निवासीगण देवसैनी थाना क्वार्सी घायल हो गए। पुलिस ने पांचों घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

 
ट्रक चालक ने एक कांवड़िये को तलवार से धमकाया
घायल शुभम के पिता पुष्पेंद्र चौधरी ने थाने में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें कहा गया है कि हादसे के बाद मौके से भागते ट्रक चालक को पकड़ने को एक कांवड़िया आकाश ट्रक में चढ़ भी गया लेकिन चालक ने तलवार निकाल कर मारने की धमकी देकर भाग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed