{"_id":"67d882964d9cd5808b0cfcff","slug":"five-injured-in-collision-between-car-and-auto-aligarh-news-c-119-1-sali1001-101346-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कार व ऑटो की भिड़ंत में पांच घायल, कब्जे में लिए दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कार व ऑटो की भिड़ंत में पांच घायल, कब्जे में लिए दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहन
Tue, 18 Mar 2025 01:44 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:44 AM IST
सार
रामवीर अपने गांव से टेंपो से गुरुग्राम जा रहे थे। साथ में भाई, भाभी, भतीजी व बेटा था। रात करीब बारह बजे टोल प्लाजा के पास पीछे से आई कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया और सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
16 मार्च की रात जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास कार ने ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी। इससे ऑटो सवार एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
जनपद कन्नौज के थाना सौरिख के गांव अडनापुर निवासी रामवीर के अनुसार 16 मार्च को वह अपने गांव से टेंपो से गुरुग्राम जा रहे थे। साथ में भाई सत्यवीर, भाभी निर्मला, भतीजी ईशानी, सुनैना व बेटा रौनक था। रात करीब बारह बजे टोल प्लाजा के पास पीछे से आई कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया और सभी लोग घायल हो गए। थाना पुलिस का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन