{"_id":"678ab6463ea603512100544e","slug":"five-including-father-and-son-named-for-beating-woman-aligarh-news-c-114-1-sali1013-101516-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: घर से खींचकर लात-घूंसे और चप्पलों से पीटा, पिता-पुत्र सहित पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: घर से खींचकर लात-घूंसे और चप्पलों से पीटा, पिता-पुत्र सहित पांच नामजद
Sat, 18 Jan 2025 01:27 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:27 AM IST
सार
अवधेश देवी ने बताया कि उनके पुत्र सोहित का पड़ोसी सत्यपाल के बेटे से कंचे खेलते समय विवाद हो गया था। वह अपने बेटे को डांट-फटकार कर घर बुला लाई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गांव सरमस्तपुर में बच्चों के विवाद में महिला को पीटने की घटना में पिता-पुत्र सहित पांच लोगों पर रिपाेर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
अवधेश देवी के अनुसार 14 जनवरी को उनके आठ वर्षीय पुत्र सोहित का पड़ोसी सत्यपाल के बेटे से कंचे खेलते समय विवाद हो गया था। वह अपने बेटे को डांट-फटकार कर घर बुला लाई थी। इसके बाद शाम के समय सत्यपाल सहित उसका भाई प्रमुख, पिता वीरपाल सिंह सहित पांच लोगोें ने घर से खींचकर लात-घूंसे और चप्पलों से पीटा था।