फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five dead including 75 from Corona, 75 infected

कोरोना से इंस्पेक्टर सहित पांच की मौत, 75 संक्रमित

Mon, 28 Sep 2020 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Five dead including 75 from Corona, 75 infected
पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर सहित पांच लोगों की कोरोना से मौत हो गई है, इनमें एक कासगंज का है। वहीं, 75 नए लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। जनपद में अब तक 8176 लोग संक्रमित और 6867 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

दीवानी कचहरी के सुरक्षा प्रभारी 55 वर्षीय इंस्पेक्टर की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह फिरोजाबाद के निवासी थे। दूसरी मौत जिला जेल में सिद्धदोष बंदी की हुई है। 16 सितंबर को उन्हें हरदुआगंज के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसी दिन दीनदयाल अस्पताल में रेफर किया गया था। वह बेसवां इगलास के निवासी थे। तीसरी मौत गोपी मिल निवासी 67 वर्षीय महिला की रविवार देर रात उपचार के दौरान हुई। चौथी मौत अतरौली के काजिमावाद निवासी व्यक्ति की हुई है। चिकित्सक कार्डियक अरेस्ट की बात कह रहे हैं। पांचवीं मौत जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान कासगंज के व्यक्ति की हुई है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल अस्पताल, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 75 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें गोपालपुरी सासनीगेट के 5, कोठी लंक राम न्यू बस्ती एवं ज्ञान सरोवर कॉलोनी के तीन-तीन लोग शामिल हैं। एसपी ऑफिस, एडीओ ऑफिस छर्रा, महावीर पार्क मैरिस रोड, औद्योगिक आस्थान, शिवाजीपुरम स्वर्ण जयंतीनगर और विद्यानगर के दो-दो लोग चपेट में आए हैं। कोरोना संक्रमित कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष का उपचार मथुरा के एक अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से 50 से अधिक मौत, पोर्टल पर 35
कोरोना वायरस से जनपद में अब तक 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन पोर्टल पर 35 मौत ही दर्शाया गया है। ऐसे में मौत की संख्या को लेकर तरह-तरह के चर्चे है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी का कहना है कि यहां मेडिकल कॉलेज है। मौत के बाद रिव्यू किया जाता है। डेथ ऑडिट के बाद भी कुछ मृतकों का नाम हटा दिया जाता है।

इंस्पेक्टर के निधन पर शोक व्यक्त
दीवानी कचहरी के सुरक्षा प्रभारी के निधन पर दी अलीगढ़ बार एसोसिएशन के पूर्व उप सचिव योगेश सारवत व अन्य अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होेंने बताया कि इंस्पेक्टर फिरोजाबाद के निवासी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed