फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five Accused Send To Jail

राम बरात प्रकरण : हिरासत में लिए गए पांचों आरोपियों को जेल

Wed, 18 Oct 2023 12:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Five Accused Send To Jail
चंडौस कस्बे में काली शोभायात्रा के मार्ग को देखते एसडीएम गभाना केबी सिंह, सीओ मुमन कनौजिया और र - फोटो : Samvad
रामबारात शोभा यात्रा का रास्ता रोके जाने पर दो समुदाय के बीच हुए तनाव और हमले के आरोपी कस्बा निवासी तीन नामजद सहित पांच लोगो को सोमवार देर रात हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस पांचों आरोपियों से पूछताछ कर रही थी। मंगलवार पुलिस ने पांचों आरोपियों का शांतिभंग सहित विभिन्न धाराओं में चालान कर एसडीएम गभाना कोर्ट में पेश किया। जहां से पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन




इनमें सलमान और अरमान पुत्रगण रफीक, आबिद और जाबिद पुत्रगण बुद्दन खां को गभाना तहसील से जेल भेजा गया है, वहीं इदरीश पुत्र इस्माइल को चंडौस से जेल भेजा गया है। सलमान-अरमान और आबिद और जाबिद दो सगे भाई है। ये सभी कस्बे के निवासी हैं। कस्बे के कुछ लोग उनकी जमानत के लिए पहुंचे थे, लेकिन एसडीएम ने जमानत नहीं दी।
विज्ञापन




कस्बे में तनावपूर्ण शांति रही। बाजार से लेकर प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस और पीएसी की गश्त होती रही। प्रशासनिक अधिकारी भ्रमण करते रहे। रामलीला कमेटी के द्वारा नामजद आरोपियों के खिलाफ दी गई तहरीर को पुलिस वाली एफआईआर में दर्ज करने के बाद सोमवार शाम को रामलीला कमेटी भी कार्रवाई से सतुंष्ट हो गई थी, और रामलीला का मंचन भी सुचारू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





चंडौस कोतवाली में एसडीएम गभाना केबी सिंह व सीओ गभाना सुमन कनौजिया ने रामलीला कमेटी के लोगों के साथ बैठक की। जिसमें आगामी 24 अक्टूबर को दशहरा वाले दिन निकलने वाली काली शोभा यात्रा के मार्ग, दशहरा मेला और रावण दहन की जगह को लेकर चर्चा हुई। काली मंदिर के पास जगह को चिन्हित किया गया।



रामलीला कमेटी के लोगो ने काली शोभा यात्रा के मार्ग के बारे में अधिकारियों को सभी स्थितियों से अवगत कराया। एसडीएम और सीओ ने कस्बे में भ्रमण कर पूरा काली शोभा यात्रा का मार्ग देखा। व्यवस्थाओं की सूची बनाई गई। इस मौके पर सीओ ट्रैफिक रंजन कुमार शर्मा, सीओ कार्यालय संजय कुमार, चंडौस चेयरमैन डाॅ. डीएस भारती, रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुनील शर्मा, योगेश शर्मा, प्रबंधक विनोद गुप्ता, जय शर्मा, अमित माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।



बाजार खुला, भीड़ कम

चंडौस। मंगलवार को बाजार सामान्य दिनों की तरह ही खुला। त्योहारी सीजन होने के बाद भी बाजार में कम ही लोग आए। गांवों से आए लोग दुकानदारों से सामान खरीदते वक्त रामबारात प्रकरण की बात करते रहे। लोग सुरक्षा को लेकर कुछ चिंतित दिखे।



रामलीला में भीड़ रही कम
चंडौस। कस्बे में सोमवार रात को राम वन गमन तक की लीला में भीड़ कम रही। मंगलवार की लीला में लोगों की संख्या सामान्य रही। रामलीला कमेटी से जुड़े लोगो का कहना है कि मौसम खराब होने के कारण लोगों की संख्या कम रही। मंगलवार को दशरथ मरण, भरत मिलाप आदि की लीला हुई। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। इस मौके पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुनील शर्मा, प्रबंधक विनोद गुप्ता, अमित माहेश्वरी, प्रेमबाबू शर्मा, मनीष चौधरी, आदि लोग मौजूद रहे।


राम बरात प्रकरण में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई
चंडौस। रामबारात शोभायात्रा का रास्ता रोके जाने के प्रकरण में मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आर्य समाज धर्मशाला में बैठक की। जिसमें विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश कुमार, प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, बजरंग दल के प्रांतीय संयोजक दिगविजय नाथ तिवारी, विश्व हिन्दू परिषद के विभाग अध्यक्ष चौधरी विजेन्द्र सिंह शामिल हुए। जिसमें घटना को लेकर रोष व्यक्त किया गया। दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। राजेश कुमार ने कहा कि राम बरात का रास्ता रोकने वालों के खिलाफ प्रसाशन सख्त कार्रवाई करे। ऐसे अराजक लोगों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाना चाहिए। हिंदू समाज को कमजोर समझा जाए। विहिप समाज के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगी। बजरंग दल के प्रांतीय संगठन मंत्री दिगविजय नाथ तिवारी ने कहा कि रामबारात का रास्ता रोकने का प्रकरण प्रायोजित हमला लगता है। इससे मानसिकता का पता चलता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। इस मौके पर विहिप के खैर जिलाध्यक्ष दानवीर वर्मा, डां धर्मवीर सिंह चौहान, रामकुमार आर्य, बजरंग दल के जिला संयोजक धर्मा चौधरी, नीरज शर्मा, परमेश्वर भारद्वाज, विनोद शर्मा, पिंटू गोस्वामी, राहुल शर्मा, अर्पित चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed