फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Five accused in gang-rape of mother-daughter

मां-बेटी से सामूहिक दुष्कर्म में पार्षद सहित पांच पर मुकदमा

Sat, 06 Feb 2021 01:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Five accused in gang-rape of mother-daughter
महानगर के कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर महिला और उसकी बेटी संग सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है, जिसमें भाजपा पार्षद सहित पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमे के आधार पर अब परिवार को घर से निकलने पर धमकियां भी मिल रही हैं।
विज्ञापन

महिला ने मुकदमे में कहा है कि सात साल पहले उसके पति की मौत हो गई। इसी दौरान उसके यहां इलाके के ही मनोज वार्ष्णेय नाम के व्यक्ति का आना जाना शुरू हो गया। उसने शादी का झांसा देकर महिला से रिश्ते बनाए। यह सब पांच साल तक चलता रहा। पिछले दिनों वह अपने चार साथियों संग घर आया और उसकी बेटी संग सामूहिक दुष्कर्म किया। अब आरोपी युवक महिला को घर से निकालने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में भाजपा पार्षद दिनेश वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, उमेश समेत पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ प्रथम प्रशांत कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, अब धमकी
सासनीगेट की युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने एक साल तक शारीरिक शोषण किया। साथ में उसकी अश्लील वीडियो बना ली। अब उसे धमकी दी जा रही हैं। इसे लेकर एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि मोबाइल पर बातचीत के दौरान युवक से नजदीकियां बढ़ गई थीं। शादी का झांसा देकर एक साल तक शारीरिक संबंध बनाए। अब खुद को हिंदू संगठन का नेता बताकर धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी से घर में दुष्कर्म, गिरफ्तार
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र के बरौला में एक किशोरी बेटी से पड़ोसी युवक यतेंद्र कुमार उर्फ छोटू ने घर में घुसकर दुष्कर्म कर दिया। किशोरी ने मदद को शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर आ गए और युवक को पकड़ लिया। इस दौरान पीटने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर बन्नादेवी धीरेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि मेडिकल परीक्षण के आधार पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed