फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   first time CBSE exam under the surveillance of CCTV cameras

CBSE: पहली बार सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी परीक्षा, अलीगढ़ में बने 21 परीक्षा केंद्र

Thu, 13 Feb 2025 11:13 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 13 Feb 2025 11:13 AM IST
सार

पहली बार परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। कक्ष में एक आगे और एक पीछे कैमरा लगेगा। इससे परीक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगी। अब तक केवल प्रवेश द्वार पर ही कैमरे की व्यवस्था थी।

विज्ञापन
first time CBSE exam under the surveillance of CCTV cameras
CBSE - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा पहली बार सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। हर परीक्षा कक्ष में कैमरे लगेंगे। एक घंटा पहले परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश मिलेगा। इसके लिए जिले में 21 केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर आरती झा ने बताया कि पहली बार परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। कक्ष में एक आगे और एक पीछे कैमरा लगेगा। इससे परीक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगी। अब तक केवल प्रवेश द्वार पर ही कैमरे की व्यवस्था थी। परीक्षा 18 मार्च तक चलेगी। उ्होंने बताया कि 2024-25 में 10वीं के 8800 और 12वीं के 6500 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


ये होंगे परीक्षा केंद्र
अवर लेडी ऑफ फातिमा हायर सेकेंडरी स्कूल, अलीगढ़ पब्लिक स्कूल, डीपीएस आगरा रोड, संत फिदेलिस स्कूल, जीडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैर रोड, महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल आगरा रोड, अल-बरकात पब्लिक स्कूल, रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल खैर रोड, विजडम पब्लिक स्कूल, सेंट जोंस स्कूल अतरौली, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, सिटी कॉन्वेंट स्कूल अतरौली, हेम विद्या निकेतन खैर, शांतिनिकेतन वर्ल्ड स्कूल, एलबीके पब्लिक स्कूल कजरौठ इगलास, डीपीएस तालानगरी रामघाट रोड, अंकुर पब्लिक स्कूल भरतरी, डीपीएस वर्ल्ड स्कूल गोमत खैर, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय खैर।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed