फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   First the girl left coaching, now the miscreant vandalized it

Aligarh News: पहले किशोरी ने कोचिंग छोड़ी, अब मनचले ने की तोडफ़ोड़,थाने से छोड़ने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Thu, 07 Sep 2023 10:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 07 Sep 2023 10:48 PM IST
सार

किशोरी की मां का आरोप है कि मंगलवार रात आरोपी तेलीपाड़ा का जीशान उर्फ मनिया उनके दरवाजे पर नशे में धुत होकर आया और परिजनों से गाली गलौज करने लगा। विरोध पर पति व बेटे से मारपीट कर दी। डंडे से सामान तक तोड़ दिया। बाद में वह धमकाते हुए भाग गया। वह उसकी 16 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ करता है।

विज्ञापन
First the girl left coaching, now the miscreant vandalized it
छेड़छाड़ - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ के रोरावर क्षेत्र में एक युवक पर किशोरी को सरेराह परेशान करने, उसकी हरकतों के चलते दहशत में किशोरी द्वारा कोचिंग छोडऩे का आरोप है। इतना ही नहीं, दो दिन पहले मनचले ने किशोरी के घर पर तोडफ़ोड़ तक कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को थाने से छोड़ दिया। अब एसएसपी के आदेश पर मामले में मुकदमा दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


किशोरी की मां का आरोप है कि मंगलवार रात आरोपी तेलीपाड़ा का जीशान उर्फ मनिया उनके दरवाजे पर नशे में धुत होकर आया और परिजनों से गाली गलौज करने लगा। विरोध पर पति व बेटे से मारपीट कर दी। डंडे से सामान तक तोड़ दिया। बाद में वह धमकाते हुए भाग गया। वह उसकी 16 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ करता है। उसकी इन हरकतों की वजह से बेटी ने कोचिंग जाना छोड़ दिया है। तनाव के चलते बेटी का उपचार भी चल रहा है।
विज्ञापन


बावजूद इसके आरोपी को पुलिस ने थाने से छोड़ दिया, जबकि वह सीसीटीवी में घटना करते कैद है। इस मामले में बृहस्प्तिवार को एसएसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। सीओ प्रथम अभय पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की तलाश में टीम लगाई गई है। इधर, थाना पुलिस के स्तर से जानकारी दी गई है कि दोनों पक्षों में मुकदमेबाजी की रंजिश है। बीस दिन पहले जीशान पर चाकू से हमला हुआ था। जिसका मुकदमा किशोरी के पिता पर दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed