फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   first Monday of Sawan, Har Har Mahadev in Shiva temples

Aligarh: रात 12 बजते ही शिवालयों में हर-हर महादेव की गूंज, जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Mon, 14 Jul 2025 05:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 14 Jul 2025 05:28 PM IST
सार

अलीगढ़ शहर के प्रमुख मंदिरों में रात 12 बजने से पहले ही शिव भक्तों की लंबी कतारें शिव परिवार के दर्शनों के लिए लग गईं। श्रद्धालु हाथ में पूजा की थाली और टोकरी लेकर मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे। किसी ने दूध चढ़ाया तो किसी ने गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।

विज्ञापन
first Monday of Sawan, Har Har Mahadev in Shiva temples
अचलेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

सावन के पहले सोमवार पर रात 12 बजते ही अलीगढ़ जिले के सभी प्रमुख मंदिरों पर घंटों की ध्वनि गूंजी। बम-बम भोले, हर-हर महादेव के अलावा ऊं नम: शिवाय के जयघोष हुए। बारिश भी शिव भक्तों को नहीं रोक सकी। हजारों श्रद्धालुओं ने श्री खेरेश्वर धाम, श्री अचलेश्वर मंदिर और जयगंज स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक किया। पिछली बार की तुलना में इस बार डाक कांवड़ लाने वालों की संख्या अधिक रही। बड़ी संख्या में भक्तों ने रात में ही जलाभिषेक किया।

विज्ञापन


भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। देर शाम पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने श्री खेरेश्वर धाम मंदिर, श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

जयगंज मंगलेश्वर महादेव मंदिर में सावन के सोमवार को किया गया बजरंग बली का श्रृंगार दर्शन करते श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन

भोलेशंकर के दर्शन को उमड़े भक्त
शहर के प्रमुख मंदिरों में रात 12 बजने से पहले ही शिव भक्तों की लंबी कतारें शिव परिवार के दर्शनों के लिए लग गईं। श्रद्धालु हाथ में पूजा की थाली और टोकरी लेकर मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे। किसी ने दूध चढ़ाया तो किसी ने गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। श्री खेरेश्वर धाम, श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर, जयगंज के प्रसिद्ध श्री मंगलेश्वर मंदिर, श्री राज राजेश्वर मंदिर, श्री नागेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने आए भक्तों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कुछ भक्त दंडवत परिक्रमा लगाते हुए मुख्य द्वार से गर्भगृह तक पहुंचे। श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी प्रशासनिक अफसरों के साथ व्यवस्थाएं बनाने में जुटी रही।
रामघाट रोड पीएसी के पास सड़क पर डाली गई गिट्ट और बालू बारिश के बाद गिट्टियों से नंगे पैर कांवड़ लेकर जाता कांवड़िया
सुरक्षा के कड़े इंतजाम, खुफिया तंत्र सक्रिय
शहर के श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर, श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर और श्री खेरेश्वर धाम पर पुलिस और पीएसी की टीमें तैनात कर दी गईं हैं। गभाना स्थित श्री सिद्धनाथ भुमियां बाबा आश्रम स्थानीय पुलिस के साथ आरपीएफ, जीआरपी को भी तैनात किया गया है, क्योंकि यह आश्रम नई दिल्ली रेलवे-हावड़ा रेलवे ट्रैक के निकट है। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है। सोमवार को शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है, रोडवेज बसें भी बाईपास से गंतव्य को रवाना होंगी। एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट और एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि सभी प्रमुख मंदिरों में दो पालियों में मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed