फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   First girl's inter college to be built in minority area

अल्पसंख्यक इलाके में बनेगा पहला बालिका इंटर कॉलेज

Tue, 09 Aug 2022 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
First girl's inter college to be built in minority area
महानगर के अल्पसंख्यक इलाके जमालपुर में पहला बालिका इंटर कॉलेज बनाने की कवायद शुरू हो गई है। भाजपा के क्षेत्रीय विधायक अनिल पाराशर के प्रस्ताव पर अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय ने इस संबंध में जिला स्तर से ब्योरा तलब किया है। इसमें दो बालिका विद्यालयों को मिलाकर एक कन्या इंटर कॉलेज बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

विधायक अनिल पाराशर की ओर से प्रस्ताव दिया गया कि अल्पसंख्यक इलाके हमदर्द नगर जमालपुर पूर्व से संचालित दो परिषदीय विद्यालयों संख्या 19 व संख्या 46 का उच्चीकरण कर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनाया जाए। 19 मई को विधायक द्वारा दिए गए प्रस्ताव से पहले इन विद्यालयों को प्राइमरी से जूनियर किया जा चुका है। अब इन्हें उच्चीकृत कर इंटर कॉलेज बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसी क्रम में अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय की निदेशक सी इंतुमति ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की नई गाइडलाइन के अनुसार पूरे ब्योरे सहित जिला स्तरीय समिति से संस्तुति सहित प्रस्ताव भेजने को कहा है। साथ में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को भी इस संबंध में निर्देशित किया है। बता दें कि यह परिषदीय व माध्यमिक विभाग से संचालित शहर का पहला अल्पसंख्यक इलाके का बालिका इंटर कॉलेज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed