फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   first day no one has bought nomination form

पहले दिन किसी ने नहीं खरीदा नामांकन पत्र

Sun, 28 Mar 2021 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
first day no one has bought nomination form
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दम भर रहे संभावित प्रत्याशियों के लिए शनिवार से जिला प्रशासन ने नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कर दी। हालांकि पहले दिन कोई भी नामांकन पत्र नहीं बिका। उम्मीद जताई जा रही है कि होली बीतने के बाद संभावित प्रत्याशी नामांकन पत्रों की खरीद के लिए दौड़ लगाएंगे।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। अलीगढ़ में 29 अप्रैल को 2969 मतदेय स्थलों पर मतदान होगा। इससे पूर्व 17 व 18 अप्रैल को नामांकन की प्रक्रिया होगी। 19 व 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 अप्रैल को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। 21 अप्रैल को ही तीन बजे से शाम पांच बजे तक चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। 29 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 2 मई को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की दर
पद का नाम मूल्य रुपये में
सदस्य ग्राम पंचायत 150
ग्राम प्रधान पंचायत 300
सदस्य क्षेत्र पंचायत 300
सदस्य जिला पंचायत 500
- नोट : अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग अथवा महिला वर्ग से नामांकन पत्र निर्धारित धनराशि से आधी कीमत पर मिलेंगे। इसके लिए उनको जाति प्रमाण पत्र लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed