{"_id":"6868004da839b337390049f7","slug":"first-anniversary-of-shri-ladle-banke-bihari-ji-temple-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: श्री लाडले बांके बिहारी जी मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव 7 जुलाई को, दिव्य अभिषेक से होगा शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: श्री लाडले बांके बिहारी जी मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव 7 जुलाई को, दिव्य अभिषेक से होगा शुभारंभ
Fri, 04 Jul 2025 09:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 04 Jul 2025 09:55 PM IST
सार
श्री लाडले बांके बिहारी जी मंदिर की स्थापना के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में दिव्य अभिषेक, विशेष श्रृंगार दर्शन, फूल बंगला सजावट व शाम को विशेष भजन संध्या का आयोजन होगा।
विज्ञापन
शेखर सराफ मेमोरियल हॉस्पीटल में पत्रकारों से वार्ता करते आकांक्षा सराफ, लाजेश कुमारी व सुमित सराफ
- फोटो : स्वयं
विस्तार
अलीगढ़ के मथुरा रोड स्थित कृष्णा विहार कॉलोनी में श्री लाडले बांके बिहारी जी मंदिर का 7 जुलाई को प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा और भव्य धार्मिक आयोजन होंगे।
विज्ञापन
मंदिर के संस्थापक एवं शेखर सर्राफ मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक इंजी. सुमित सर्राफ ने बताया कि मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव पर विशेष आयोजनों की श्रृंखला सुबह से देर रात्रि तक चलेगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शुभारंभ बिहारी जी के दिव्य अभिषेक से होगी। इसके पश्चात विशेष श्रृंगार दर्शन, फूल बंगला सजावट व शाम को विशेष भजन संध्या का आयोजन होगा। काशी के ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान लाजेश कुमारी और आकांक्षा सराफ मौजूद रहीं।
विज्ञापन