{"_id":"6ab0f6222af54eb0af09b037","slug":"firing-over-rice-trade-dispute-in-hajipur-chauhatta-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: हाजीपुर चौहट्टा में चावल व्यापार विवाद को लेकर हुई फायरिंग, पिता हिरासत में, बेटा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: हाजीपुर चौहट्टा में चावल व्यापार विवाद को लेकर हुई फायरिंग, पिता हिरासत में, बेटा फरार
Mon, 21 Sep 2026 02:47 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:47 PM IST
सार
रात चावल व्यापार विवाद को लेकर फायरिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच में सामने आया कि सहारा कला के बंशी प्रधान और थाना गांधीपार्क के कमालपुर निवासी शिवकुमार के बीच चावल व्यापार को लेकर विवाद था और इसी विवाद में शिवकुमार के लड़के लकी ने हवाई फायर किया।
विज्ञापन
मडराक थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में थाना मडराक क्षेत्र के गांव हाजीपुर चौहट्टा में रविवार देर रात चावल के कारोबार को लेकर हुए विवाद में फायरिंग से खलबली मच गई। गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
सहारा कलां निवासी हरवंश कुमार उर्फ वंशी प्रधान ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह गांधीपार्क क्षेत्र के कमालपुर निवासी शिवकुमार के साथ चावल व अनाज का कारोबार करते हैं। दोनों के बीच साझेदारी में हिस्से को लेकर करीब 15 दिन से बातचीत चल रही थी। आरोप है कि रविवार रात करीब 08:46 बजे शिवकुमार के बेटे लकी ने फोन कर 50 हजार रुपये अलग से देने की मांग की और ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद लकी सफेद रंग की स्कॉर्पियो से हाजीपुर चौहट्टा स्थित गोदाम पर पहुंचा।
विज्ञापन
सके साथ दो अन्य लोग भी थे। आरोप है कि लकी के पास तमंचा था और उसने पीड़ित को निशाना बनाकर गोली चला दी। हरवंश ने कार की आड़ लेकर अपनी जान बचाई। गोली कान के पास से निकल गई। आरोप है कि इसके बाद शिवकुमार आया और हरवंश को कार के पीछे से खींचकर बाहर लाया और बेटे से कैमरे के सामने गोली मरवाने की बात कही।
विज्ञापन
इसी दौरान कुछ लोगों ने पहुंचकर उसे बचाया। सीओ इगलास कमलेश कुमार ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलते ही मडराक पुलिस मौके पर पहुंची और शिवकुमार को हिरासत में ले लिया। शिवकुमार के बेटे लकी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।