{"_id":"6935e9924b30fb2d5308c3df","slug":"firing-on-an-advocate-in-a-minor-altercation-report-filed-against-the-accused-in-khair-police-station-aligarh-news-c-2-1-ali1010-855966-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: मामूली कहासुनी में अधिवक्ता पर फायरिंग-आरोपियों के खिलाफ खैर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: मामूली कहासुनी में अधिवक्ता पर फायरिंग-आरोपियों के खिलाफ खैर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज
Mon, 08 Dec 2025 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
तहसील खैर के अधिवक्ता बंटी वर्मा पर कुछ लोगों ने फायरिंग की। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। घटना रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे की है।
दर्ज रिपोर्ट में अधिवक्ता ने बताया कि रविवार की सुबह करीब नौ बजे उनका भतीजा साइकिल चला रहा था, तभी पड़ोसी कान्हा ने अपनी बाइक से साइकिल में टक्कर मार दी। इस पर कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे गोनू उर्फ कृष, कान्हा, विनय और पांच अज्ञात व्यक्ति उनके घर आए। आते ही आरोपियों ने तमंचे से उन पर तीन फायर कर दिए। वह जान बचाकर दरवाजे से अंदर की ओर भागे और दरवाजा बंद कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को कारतूसों के खोखे मिले हैं। इंस्पेक्टर हरिभान सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।