{"_id":"5c66c85207b5ac785d65d9b7ea075ede","slug":"firing-in-villege-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव मई में फायरिंग दो घायल, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव मई में फायरिंग दो घायल, तनाव
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
Updated Tue, 02 Jun 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली के गांव मई में हुई फायरिंग के दौरान दो व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। एसपीआरए सांसर सिंह ने मौके का मुआयना किया।
सोमवार को शाम सात बजे के समय ग्राम मई में फायरिंग शुरू हो गई। इस फायरिंग के दौरान पवन पुत्र ज्वाला प्रसाद और शिवकुमार पुत्र हम्वीर सिंह घायल हो गए। बताया गया है कि पवन के पेट में गोली लगी है जबकि शिवकुमार के हाथ में गोली लगी है।
दोनों घायलों को परिजन सीधे कोतवाली लेकर पहुंचे यहां से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अलीगढ़ जिला हास्पिटल को रेफर कर दिया गया है। पवन की हालत नाजुक बताई जा रही है। गांव में दोनों पक्षों के मध्य पिछले एक वर्ष से लगातार तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन
विदित रहे कि मई गांव में पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से दो पक्षों के मध्य झगड़ा चला आ रहा है। इस झगड़े के चलते फायरिंग की घटनाएं होती रहती हैं।
गांव के लोगों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी फायरिंग हुई है। दस दिन पूर्व दो पक्षों के मध्य हुई फायरिंग में दोनों पक्षों के महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए थे। दोनों पक्षों की ओर से मुकदमे भी एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराए गए थे। मौके पर पहुंचे एसपीआए सांसर सिंह ने बताया कि दोनों आेर से लाइसेंसी रायफल से फायरिंग की गई है। दोनों के लाइसेंस रद्द किए जाएगें।