फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Firing in AMU campus

एएमयू कैंपस में फायरिंग, बिहार के युवक को गोली लगी

Wed, 04 Aug 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Firing in AMU campus
गोली से घायल अरमान। - फोटो : CITY OFFICE
एएमयू के डक प्वाइंट पर मंगलवार देर रात एक दिन पुराने झगड़े में एक बाहरी युवक को घेरकर पीटा गया और फायरिंग कर दी। इस हमले में गोली लगने से बिहार का युवक जख्मी हुआ है, नाजुक हालत में उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भरती कराया गया है। कई राउंड फायरिंग से कैंपस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रॉक्टोरियल टीम के साथ पुलिस भी पहुंच गई। देर रात घायल की ओर से कुछ नामजद युवकों के खिलाफ तहरीर दी है, जिनमें एएमयू के कुछ पूर्व छात्र भी बताए गए हैं।
विज्ञापन

मूल रूप से बिहार के सीतामणी नेपरा का अरमान अली पुत्र फारुख यहां सिविल लाइंस के जमालपुर हमदर्द नगर में किसी परिचित के पास रहता है। उसने इसी वर्ष बिहार से इंटरमीडिएट किया है और वह यहां एएमयू में दाखिले के इरादे से आया है। अरमान के अनुसार वाकया रात करीब 9 बजे का है, वह पुरानी चुंगी से एएमयू कैंपस में होकर जकरिया मार्केट जा रहा था। तभी डक प्वाइंट पर उसे परिचित मेडिकल चौकी इंचार्ज दरोगा नौशाद अली मिल गए। उनसे बातचीत के बाद वह आगे बढ़ा। तभी नामजद युवक आ गए और उसे घेर लिया। मारपीट के बाद पिस्टल व तमंचों से फायरिंग कर दी। भागते समय एक गोली उसकी कमर से पेट को चीरते हुए बाहर निकल गई। इसके बाद हमलावर तो भाग गए। फायरिंग पर वहां लोग एकत्रित हो गए और उसके कुछ दोस्त भी आ गए। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। खबर पर सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय, सिविल लाइंस पुलिस व प्राक्टोरियल टीम भी पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस जांच व पूछताछ में सामने आया है कि जिन लोगों ने अरमान पर हमला किया है। उनसे किसी बात पर सोमवार शाम को भी पुरानी चुंगी पर झगड़ा हुआ था। उस समय किसी तरह विवाद शांत हो गया और सुलहनामे की बात कहकर दोनों पक्ष चले गए थे। अब उन्होंने अरमान को अकेला देख हमला कर दिया। अरमान की ओर से दी गई तहरीर में अरशद मलिक, अख्तर मलिक निवासी गुलजार गली जमालपुर, बाबर निवासी जयगंज सासनी गेट, सादिक निवासी मुरादाबाद, हमजा निवासी हमदर्द नगर व चार अज्ञात पर आरोप लगाया है। इनमें कुछ पूर्व छात्र बताए गए हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर रही है। एएमयू प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली के अनुसार कैंपस में डक प्वाइंट के पास बाहरी युवकों में झगड़े के दौरान फायरिंग में एक युवक के गोली लगी है। अरमान नाम के युवक का एएमयू से कोई नाता नहीं है। पुलिस का हर जांच में सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एएमयू के बाहरी युवकों के गुट में एक दिन पुराने झगड़े में यह हमला बोला गया है। अभी झगड़े की वजह साफ नहीं हुई है। फिलहाल घायल का इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बाकी जांच में साफ होगा कि इन गुटों में किस बात का झगड़ा है। एएमयू के सीसीटीवी भी देखे जा रहे हैं।-श्वेताभ पांडेय, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed