फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   firing broke out during a match in an AMU hostel

AMU: हॉस्टल में मैच के दौरान छात्रों के बीच कहासुनी-हाथापाई व फायरिंग, चार छात्रों के आने पर लगाया प्रतिबंध

Mon, 06 Oct 2025 12:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 06 Oct 2025 12:17 PM IST
सार

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच भी की जा रही है। विवि के प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि शोएब खान, प्रखर प्रताप सिंह, मोहम्मद शाद, मोहम्मद यूसुफ पर यूनिवर्सिटी परिसर में आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन
firing broke out during a match in an AMU hostel
एएमयू - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के हादी हसन हॉस्टल में 5 अक्तूबर शाम को क्रिकेट मैच के दौरान विवाद हो गया। मेडिकल के छात्रों के बीच खेल के दौरान कहासुनी हो गई। फिर हाथापाई होने लगी, छात्रों ने फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन


हादी हसन हॉल में रहने वाले एमबीबीएस 2021 बैच के छात्र गौहर कमाल और दानियाल खान ने आरोप लगाया है कि मैच के दौरान कुछ छात्रों ने बिना किसी बात के उनके साथ मारपीट की और गाली-गलौज की। उन्होंने आरोप लगाया है कि झगड़े के दौरान शोएब खान उर्फ याह्या ने तमंचा निकालकर उन पर गोली चला दी। गनीमत रही कि सभी बाल-बाल बच गए। वहीं, प्रखर प्रताप सिंह उर्फ हर्षित पर आरोप है कि उसने ही शोएब को गोली चलाने के लिए उकसाया। 
विज्ञापन


मामले की शिकायत सिविल लाइंस थाने में की गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच भी की जा रही है। विवि के प्रॉक्टर प्रोफेसर मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि शोएब खान, प्रखर प्रताप सिंह, मोहम्मद शाद, मोहम्मद यूसुफ पर यूनिवर्सिटी परिसर में आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed