{"_id":"5fc693598ebc3e9bf4623df0","slug":"firing-at-dhanipur-city-office-news-ali250069142","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम को धनीपुर ब्लाक केंद्र पर फायरिंग की सूचना से उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम को धनीपुर ब्लाक केंद्र पर फायरिंग की सूचना से उड़े होश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नातक-शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर मंगलवार को मतदान दिनभर शांतिपूर्ण तरीके से निपटा। मगर, शाम को समापन से ऐन पहले धनीपुर ब्लाक बूथ पर सपा-भाजपा के एजेंटों के बीच एक वोटर को लेकर विवाद हो गया। इस पर एक पक्ष ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को बूथ पर गोली चलने की सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के होश उड़ गए। गांधी पार्क थाने से तत्काल मौके पर फोर्स पहुंच गया। वहां माजरा देखा तो गोली चलने की अफवाह झूठी निकली। पुलिस दोनों पक्षों को थाने पर ले आई। हालांकि यहां दोनों पक्षों के नेताओं के पहुंचने पर समझौता हो गया।
जिले में मंगलवार की सुबह आठ बजे से सभी 91 बूथों पर मतदान शुरू हो गया। शांतिपूर्ण तरीके से पुलिस-प्रशासन की निगरानी में मतदान शाम तक समापन की ओर पहुंच गया। तभी धनीपुर ब्लाक केंद्र पर करीब 4.30 बजे एक फर्जी वोटर को लेकर सपा और भाजपा के बूथ एजेंटों को बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट की आ गई। इसी बीच एक पक्ष ने पुलिस को 112 नंबर पर फोन करके सूचना दे दी कि बूथ पर फर्जी मतदान होने से रोकने के विवाद में गोली चल गई है।
इस पर एसपी सिटी व एडीएम सिटी ने तत्काल संज्ञान लिया। मजिस्ट्रेटों के साथ ही गांधी पार्क थाने से पुलिस फोर्स भेजा गया। हालांकि मौके पर पहुंचने पर अधिकारियों को वहां सिर्फ कहासुनी ही देखने को मिली। गोली चलने की सूचना फर्जी निकली। इस पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। पुलिस भाजपा के एजेंट सुधीर शर्मा सिल्ला व दूसरे एजेंट को भी थाने पर ले गई। कुछ देर बात मतदान समाप्त होते ही दोनों पक्षों के नेता थाने पहुंच गए। उन्होंने आपस में समझौते की बात की। इस पर आलाधिकारियों की निर्देश पर एजेंट छोड़ दिए गए। एसपी सिटी के मुताबिक मामूली कहासुनी का विवाद था। गोली चलने की सूचना फर्जी थी। दोनों पक्षों को थाने से छोड़ दिया गया है।