{"_id":"69a9f39164a0ac9a4405f655","slug":"firing-amid-stone-pelting-in-durgapuri-two-injured-aligarh-news-c-2-1-ali1027-922849-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दुर्गापुरी में पथराव के बीच फायरिंग, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दुर्गापुरी में पथराव के बीच फायरिंग, दो घायल
विज्ञापन
पथरा वके बाद सड़क पर पड़ीं ईंटें।
- फोटो : samvad
महानगर के सासनी गेट के दुर्गापुरी के सराय मिश्र मोहल्ला में वाल्मीकि-कोली समाज के बीच चल रही रंजिश फिर सुलग उठी। होली के बाद बृहस्पतिवार शाम नशे में धुत दोनों पक्षों के युवाओं में आमना-सामना होने पर मारपीट के बीच पथराव तक हो गया। कई राउंड फायरिंग का भी आरोप है। झगड़े में दो युवक घायल भी हुए हैं।
घटनाक्रम के अनुसार अक्तूबर 2020 में दुर्गापुरी के वाल्मीकि युवक शक्ति की हत्या के बाद दुर्गापुरी व सराय मिश्र के युवकों में रंजिश चली आ रही है। उस समय भी हत्या के बाद उपद्रव हुआ था। तब पुलिस ने जैसे-तैसे बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया था। अब बृहस्पतिवार देर शाम दुर्गापुरी के कुछ युवक सराय मिश्र में पहुंच गए। जहां नशे में होने के चलते दोनों पक्षों के युवाओं में तनातनी के बीच गाली-गलौज हो गई।
कुछ ही देर में मारपीट शुरू हो गई। इस खबर पर दोनों पक्षों के काफी युवक एकत्रित हो गए। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे के घर में घुसकर मारपीट करते हुए तमंचे से कई राउंड फायरिंग कर दी। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं। इसी पथराव-फायरिंग में कोली समाज के अरुण व राजा नाम के दो युवकों के पांव से नीचे चोट लगी।
विज्ञापन
दोनों ने छर्रे लगने की बात कही। खबर पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन कार्रवाई करते हुए तीन युवक हिरासत में ले लिए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां एक के एड़ी के पास व दूसरे के टखने के पास घाव पाए गए। सीओ प्रथम मयंक पाठक के अनुसार घायलों के छर्रे लगने की पुष्टि मेडिकल जांच में हुई हैं। इलाके में अब स्थिति सामान्य है। पुलिस लैपर्ड इलाके में सक्रिय है। पुरानी रंजिश में यह झगड़ा हुआ है। रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।