{"_id":"68e220d945e341907608f869","slug":"fireworks-market-at-aligarh-exhibition-ground-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali: नुमाइश मैदान में 13 अक्तूबर से सजेगा आतिशबाजी बाजार, आवेदन आए 248, 51 अस्थायी लाइसेंस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali: नुमाइश मैदान में 13 अक्तूबर से सजेगा आतिशबाजी बाजार, आवेदन आए 248, 51 अस्थायी लाइसेंस जारी
Sun, 05 Oct 2025 01:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:10 PM IST
सार
इस बाजार के लिए 51 अस्थायी लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं। पहले चरण के लाइसेंसों का वितरण 6 अक्तूबर से किया जाएगा। बाजार के लिए अब तक 248 लाइसेंस के आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन
आतिशबाजी
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में लगने वाले आतिशबाजी बाजार की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार यह बाजार 13 से 22 अक्तूबर तक पूरे 10 दिन चलेगा, जिससे शहर के लोगों को पटाखों की खरीदारी करने का पर्याप्त समय मिलेगा।
विज्ञापन
4 अक्तूबर को सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से इस बाजार के लिए 51 अस्थायी लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं। इनकी संख्या 250 तक पहुंचने की उम्मीद है। सुरक्षा और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण के लाइसेंसों का वितरण 6 अक्तूबर से किया जाएगा। बाजार के लिए अब तक 248 लाइसेंस के आवेदन आ चुके हैं। पिछले वर्ष इस बाजार के लिए कुल 259 लाइसेंस जारी हुए थे। इस बार भी करीब 250 से अधिक लाइसेंस जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता ने बताया कि लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। सभी आवेदकों को निर्धारित सुरक्षा शर्तों के अनुसार ही लाइसेंस उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आतिशबाजी बाजार के मानकों के अनुसार ही विक्रेताओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन