फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Firecracker market in Aligarh

Aligarh: दीपावली पर 13 से 22 अक्तूबर तक लगेगा पटाखा बाजार, नुमाइश परिसर में वाहनों पर पूरी तरह रोक रहेगी

Thu, 18 Sep 2025 05:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 18 Sep 2025 05:52 PM IST
सार

17 सितंबर को नुमाइश गेस्ट हाउस में एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि प्रशासन इन दुकानदारों को अस्थाई लाइसेंस जारी करेगा। इसकी प्रक्रिया सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता के स्तर से पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
Firecracker market in Aligarh
दीवाली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दीपावली के मद्देनजर अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में लगने वाले आतिशबाजी बाजार की तैयारी पुलिस-प्रशासन ने शुरू कर दी है। इस साल यह बाजार 13 से 22 अक्तूबर तक लगाया जाएगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी गाड़ी को बाजार परिसर के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। दुकानदार भी सामान ढोने के लिए सिर्फ ई-रिक्शा का इस्तेमाल कर सकेंगे। 

विज्ञापन


17 सितंबर को नुमाइश गेस्ट हाउस में एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें तय हुआ कि प्रशासन इन दुकानदारों को अस्थाई लाइसेंस जारी करेगा। इसकी प्रक्रिया सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता के स्तर से पूरी की जाएगी। लाइसेंस के लिए सीएफओ और पुलिस की रिपोर्ट अनिवार्य होगी। सभी दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाना भी अनिवार्य कर दिया गया है। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट अतुल गुप्ता, एसडीएम कोल महिमा सिंह, व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह और अन्य व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने लाइसेंस आवेदन जल्द शुरू करने की मांग की
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अपर जिलाधिकारी (नगर) अमित कुमार भट्ट को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें आतिशबाजी लाइसेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की है। इसके अलावा पुलिस विभाग की एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) मिलने की प्रक्रिया को दस्ती (हाथोंहाथ) कराने की मांग की है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष आलोक प्रताप सिंह, युवा जिलाध्यक्ष संतोष वार्ष्णेय, युवा जिला महामंत्री उमेश गौड़, मंडल महामंत्री यश कुमार बाबा, प्रणय शर्मा, आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed