फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire brokeout in hathras crackers market one day prior diwali

यूपी: पटाखा मार्केट में आग लगने से मची भगदड़, हाथरस की 22 दुकानें जलकर राख

Sat, 26 Oct 2019 01:39 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस Published by: Prachi Priyam Updated Sat, 26 Oct 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
Fire brokeout in hathras crackers market one day prior diwali
लगी आग - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ के कचोरा गांव में शनिवार को साढ़े 11 बजे आतिशबाजी बाजार में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि एक शराबी युवक भीड़भाड़ वाले इलाके में पटाखा जला रहा था। इसी दौरान एक दुकान में आग लग गई, जो देखते ही देखते बाजार की 22 दुकानों में फैल गई। 

विज्ञापन


जगह-जगह पटाखे होने के कारण धमाकों की तेज आवाज से पूरा बाजार दहल गया। कई किलोमीटर तक पटाखों की आवाज गूंजती रही, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बाजार में भी एकाएक भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पटाखा जलाने वाले शराबी युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया कि आग लगने के कारण दस लाख से ज्यादा का नुकसान हो गया है। फिलहाल किसी तरह के हताहत की खबर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed