फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire broke out while seasoning, innocent child burnt alive in front of eyes

Aligarh News: छौंक लगाते में उठी आग, आंखों के सामने जिंदा जला मासूम

Thu, 28 May 2026 02:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out while seasoning, innocent child burnt alive in front of eyes
नूरपुर क्षेत्र में हुई इस घटना ने लोगों को झकझोर दिया है। बुधवार देर शाम घर में खाना बनाते समय अचानक छप्पर में भीषण आग लग गई। दर्दनाक हादसे में एक चार महीने के मासूम बच्चे की जिंदा जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन




सब्जी में छौंक लगाने के दौरान उठी चिंगारी ने छप्पर को तुरंत अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे घर में अफरा-तफरी मच गई। चार महीने का मासूम बच्चा, जिसे लाला कहकर पुकारा जाता था, आग की लपटों के बीच घिर गया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अपने जिगर के टुकड़े और घर के सामान को बचाने के प्रयास में पिता शिव कुमार भी बुरी तरह झुलस गए।
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। स्थानीय लोगों ने खुद ही पानी डाल-डालकर बमुश्किल आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। अभी तक मामले में कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिता करते हैं ढोल बजाने का काम

पिता शिवकुमार ढोल बजाकर परिवार का पेट पालता है। घटना के वक्त की मासूम की मां चूल्हे पर खाना बना रही थी। चार महीने का मासूम ''लाला'' बेफिक्र होकर चारपाई पर सो रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि मासूम की मां लक्ष्मी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। लाला की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। आंखों के सामने एक हंसते मासूम को दम तोड़ते देखना और बेबस पिता को झुलसते देखना हर किसी को झकझोर गया है। पुलिस ने मासूम लाला के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed