{"_id":"64665fbc86a344e768067798","slug":"fire-broke-out-in-the-old-godown-of-the-postal-department-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: राजकीय मुद्रणालय के पुराने गोदाम में लगी आग, कबाड़ का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: राजकीय मुद्रणालय के पुराने गोदाम में लगी आग, कबाड़ का सामान जलकर राख
Thu, 18 May 2023 10:56 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 18 May 2023 10:56 PM IST
सार
पुलिस कंट्रोल रूम के बगल के पोस्ट ऑफिस के पुराने गोदाम से लोगों ने धुआं निकलता देखा। कुछ ही देर में उसमें से आग की लपटें उठने लगीं। यह देख वहां लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खबर पर तीन दमकल मौके पर आ गईं और कर्मचारियों ने भी आग पर काबू पाने के लिए गोदाम में लगे सिलिंडर का प्रयोग किया।
विज्ञापन
पुलिस कंट्रोल रूम के पास राजकीय मुद्रणालय में लगी आग में जलता सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के पुलिस कंट्रोल रूम के बराबर डाक विभाग के पुराने गोदाम में बृहस्पतिवार दोपहर अचानक आग लग गई। इस आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है और आग में कबाड़ में रखा सामान, जूट के बैग और टूटा पुराना फर्नीचर जलकर राख हो गया। खबर पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बताया गया है कि पुलिस कंट्रोल रूम के बगल के पोस्ट ऑफिस के पुराने गोदाम से लोगों ने धुआं निकलता देखा। कुछ ही देर में उसमें से आग की लपटें उठने लगीं। यह देख वहां लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खबर पर तीन दमकल मौके पर आ गईं और कर्मचारियों ने भी आग पर काबू पाने के लिए गोदाम में लगे सिलिंडर का प्रयोग किया। बाद में दमकल स्टाफ की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
गोदाम इंचार्ज महेश पाल सिंह ने बताया कि इस आग में पूरी तरह खंडहर हो चुके गोदाम में रखा पूरा सामान जल गया है। आग का कारण शार्ट सर्किट ही माना जा रहा है। जो कुछ जला है, वह कबाड़ हो चुका था। कोई जरूरी संपत्ति नहीं जली है। कार्यवाहक सीओ तृतीय मोहसिन खान के अनुसार आग को समय पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन