{"_id":"655671e38f49366ae80af6b4","slug":"fire-broke-out-in-kiosk-due-to-fireworks-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes-aligarh-news-c-2-1-ali1021-258043-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आतिशबाजी से खोखे में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आतिशबाजी से खोखे में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
Fri, 17 Nov 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 01:17 AM IST
सार
भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच में भारत की जीत पर कुछ युवा अपने घरों के बाहर आतिशबाजी चलाकर जश्न मना रहे थे। इसी बीच एक रॉकेट खोखे के पीछे पड़े कूड़े के ढेर में जा गिरा। जिससे कूड़े के ढेर में आग लग गई। आग की लपटें खोखे तक पहुंच गई।
विज्ञापन
खोखे में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
कस्बा के जरतौली रोड स्थित एक खोखे में आतिशबाजी से आग लग गई। जब तक लोग आग बुझाने का प्रयास करते तब तक पूरा खोखा जलकर राख हो गया। दुकान स्वामी ने बताया कि आग से फ्रिज, खिलौने, मोमबत्ती, चिप्स आदि समेत दो लाख रुपये के सामान जल गए।
विज्ञापन
दुकान स्वामी पंकज पुत्र तेजवीर ने बताया कि वह रोजाना की तरह बुधवार को आठ बजे अपने भाई नरेंद्र के साथ खोखा बंद कर घर आ गए। देर रात खोखे के आसपास रहने वाले लोगों ने आग लगने की सूचना मुझे दी। सूचना पाकर मैं वहां पहुंचा। आसपास के लोगों के सहयोग से सबमर्सिबल से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक खोखे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच हुए मैच में भारत की जीत पर कुछ युवा अपने घरों के बाहर आतिशबाजी चलाकर जश्न मना रहे थे। इसी बीच एक रॉकेट खोखे के पीछे पड़े कूड़े के ढेर में जा गिरा। जिससे कूड़े के ढेर में आग लग गई। आग की लपटें खोखे तक पहुंच गई और देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। पीड़ित खोखा स्वामी पिछले 10 वर्षों से खोखा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।
विज्ञापन