फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Fire broke out in goods bogie of Muri Express train

Aligarh News: मुरी एक्सप्रेस ट्रेन की माल बोगी में लगी आग, इलेक्ट्रॉनिक सामान जला

Sat, 05 Aug 2023 10:42 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 05 Aug 2023 10:42 AM IST
सार

ट्रेन में आग की सूचना पाते ही रेलवे का स्टाफ मौके पर पहुंच गया। प्लेटफार्म संख्या दो के पास लगे पाइप लाइन से आग बुझाना शुरू किया। दमकल कर्मियों द्वारा करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
Fire broke out in goods bogie of Muri Express train
बोगी से सामान को निकालते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह जम्मू तवी से टाटा नगर जा रही मुरी एक्सप्रेस के पार्सल डिब्बे में अचानक आग लगने से खलबली मच गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पार्सल बोगी को अलग कर ट्रेन को टाटा नगर रवाना किया गया। इस दौरान आधा दर्जन ट्रेनों को जहां-तहां रोका गया।

विज्ञापन


संयुक्त जांच कमेटी ने बोगी में आग लगने के पीछे मोबाइल फोन की लीथियम की बैटरी का फट जाना और उससे आग लगना माना है। जिसमें पार्सल बोगी के लीज होल्डर कारोबारी की लापरवाही सामने आ रही है। रेलवे अफसर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मामले की जांच को आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं। घटनाक्रम के अनुसार सुबह करीब 8:52 बजे मुरी एक्सप्रेस अलीगढ़ स्टेशन पर पहुंची। 
विज्ञापन


ट्रेन सवारियों को प्लेटफार्म नंबर तीन पर उतारने के बाद रवाना होने लगी तभी गार्ड (ट्रेन के मैनेजर) ललित मोहन भारद्वाज, आरपीएफ सिपाही अवधेश कुमार एवं नरेंद्र कुमार और सहायक स्टेशन मास्टर की नजर जनरल कोच के आगे पार्सल बोगी बीपी नंबर डब्लू आर-108320 से निकल रहे धुएं पर गई। उन्होंने तत्काल ट्रेन को रुकवा कर स्टेशन मास्टर को जानकारी दी। आग की खबर से यात्रियों में भी खलबली मच गई। यात्री कोच से निकलकर प्लेटफार्म पर उतरने लगे। इमरजेंसी अलार्म बजने पर आरपीएफ, जीआरपी के अलावा रेलवे कर्मी आ गए और फायर ब्रिगेड को खबर देने के साथ ही ओएचई लाइन की आपूर्ति बंद कराई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग बुझाने के संसाधन तैयार करने के बाद पार्सल बोगी को ट्रेन से अलग किया गया। पार्सल बोगी की सील तोड़ी गई। मशक्कत के बाद आग को बुझा लिया गया। इस बीच दमकल की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं थीं। करीब एक घंटे के बाद आग पूरी तरह से बुझा ली गई। पार्सल के बंडलों को उतारकर बोगी को खाली कराया गया। इसके बाद ट्रेन रवाना की गई। इस दौरान सीनियर डीएसटी, एसटीई, स्टेशन अधीक्षक, टीआई, प्रभारी निरीक्षक अरपीएफ, जीआरपी अपने स्टाफ के साथ मौके पर थे।

दहशत में आए यात्री, मच गई खलबली

मूरी एक्सप्रेस की पार्सल बोगी से धुआं उठता देख यात्री दहशत में आ गए। वे अपने-अपने बोगी से परिजनों एवं सामान को लेकर नीचे उतरने लगे। जीआरपी और आरपीएफ ने तत्काल प्लेटफार्म नंबर दो और तीन को खाली कराया। बोगी में रखे पार्सल बंडलों में लगी आग को बुझाया गया। सभी पार्सल बंडलों को उतारकर बोगी को पूरी तरह से खाली करा लिया गया।

मोबाइल की बैटरी फटने से लगी आग
रेलवे अफसरों के अनुसार पार्सल बोगी में चाइना मोबाइल की बैटरी और चार्जर से आग लगी। पार्सल बोगी में इलेक्ट्रॉनिक सामान दिल्ली में लादा गया था। ट्रेन से अलग की गई पार्सल बोगी को प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ा करा दिया गया। इसके बाद अफसरों ने ज्वाइंट नोट तैयार किया। आग लगने का कारण मोबाइल की लीथियम बैटरी के फटने को माना जा रहा है। लीज होल्डर प्रदीप कुमार गुप्ता की लापरवाही भी सामने आई है। आरोप है कि सामान लादने में रेलवे नियमों का पालन नहीं किया गया था। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

कब क्या हुआ
08:54 बजे मुरी एक्सप्रेस की पार्सल बोगी से लपटें और धुंआ देख प्लेटफार्म संख्या दो पर रुकवाया गया
08:55 बजे इमरजेंसी का अलार्म बजाने के साथ ही अफसरों को किया गया सतर्क, दमकल को सूचना दी
08:58 बजे अफसर एवं कर्मचारी मौके पर पहुंचे
09:00 बजे ओएचई लाइन बंद कराई गई, ट्रेनों को जहां की तहां रोका
09:05 बजे प्लेटफार्म संख्या दो एवं तीन को कराया गया खाली
09:12 बजे पार्सल बोगी में लगी सील खोली गई, आग बुझाना शुरू
09:15 बजे तीन दमकल भी मौके पर पहुंची
09:25 बजे पार्सल बोगी को ट्रेन से अलग किया गया
09:30 बजे पार्सल बोगी को खाली कराने में जुटी टीमें
10:00 बजे आग पर पूरी तरह से पाया गया काबू
10:10 बजे ट्रेनों का परिचालन किया गया शुरू
10:40 बजे मुरी एक्सप्रेस ट्रेन गंतव्य को हुई रवाना

मुरी एक्सप्रेस की पार्सल बोगी में मोबाइल फोन की बैटरी के आपस में घर्षण करने और फट जाने से आग लगी थी। सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। इस पर समय रहते काबू पा लिया गया। इसमें लीज होल्डर की लापरवाही सामने आयी है। नियमानुसार उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी उत्तर-मध्य रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed