{"_id":"6653c6b2655737da8607dde4","slug":"fire-broke-out-in-a-moving-roadways-bus-passengers-ran-away-by-jumping-from-the-windows-aligarh-news-c-2-1-ali1010-399599-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चलती रोडवेज बस में लगी आग, खिड़कियों से कूदकर भागे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चलती रोडवेज बस में लगी आग, खिड़कियों से कूदकर भागे यात्री
Mon, 27 May 2024 05:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Mon, 27 May 2024 05:03 AM IST
सार
बुद्ध विहार डिपो की बस यात्रियों को लेकर अलीगढ़ की तरफ जा रही थी। सुजानपुर और गौमत चौराहे के पास अचानक रोडवेज बस में आग लग गई। चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा किया तो यात्री कूदकर भागने लगे।
विज्ञापन
अलीगढ़ के गौमत चौराहे के पास चलती बस में आग लगने के बाद निकलता धुआं
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
26 मई की दोपहर करीब एक बजे अलीगढ़-पलवल राजमार्ग पर गांव सुजानपुर और गौमत चौराहे के बीच अलीगढ़ के बुद्ध विहार डिपो की बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब साठ यात्री सवार थे। उन्होंने शोर मचाया तो चालक ने तत्काल सड़क किनारे बस रोकी और यात्री दरवाजे के अलावा सामान सहित खिड़कियों से कूदकर दूर भागे। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बुद्ध विहार डिपो की बस यात्रियों को लेकर अलीगढ़ की तरफ जा रही थी। सुजानपुर और गौमत चौराहे के पास अचानक रोडवेज बस में आग लग गई। चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा किया तो यात्री कूदकर भागने लगे। राहगीरों ने भी यात्रियों को बस से सामान सहित बाहर निकलने में मदद की। कुछ लोग शीशे वाली खिड़कियों से कूदकर भागे। आग से बस की सीटें जल गईं थीं।
विज्ञापन