{"_id":"658195d08a2a40d7050d5994","slug":"fire-broke-out-due-to-short-circuit-in-container-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कंटेनर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सामान जलकर हुआ राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कंटेनर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सामान जलकर हुआ राख
Tue, 19 Dec 2023 06:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 19 Dec 2023 06:38 PM IST
सार
कंटेनर में हैवल्स कंपनी की मोटर भरकर हापुड़ जा रही थी। एक ढावे पर खाना खाने के बाद कंटेनर के केबिन में सो गया। अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते केबिन से धूंआ उठने लगा। कंटेनर चालक ने बाहर निकलकर अपनी जान बचायी। आग से केबिन में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
आग में जला कंटेनर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अलीगढ़ में गभाना स्थित हाईवे पहावटी मोड़ के पास 18 दिसंबर की रात्रि कंटेनर की केबिन में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया। आग से केबिन में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
कानपुर देहात के निवासी देवेंद्र कुमार इंदौर से कंटेनर में हैवल्स कंपनी की मोटर भरकर हापुड़ जा रहा था। 18 दिसंबर की शाम को हाईवे पहावटी मोड़ के पास स्थित एक ढावे पर खाना खाने के बाद कंटेनर के केबिन में सो गया। अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते केबिन से धूंआ उठने लगा। इसी दौरान ढावे पर लोगों ने धूएं को उठते देख शोर मचाना शुरु कर दिया।
विज्ञापन
कंटेनर चालक ने बाहर निकलकर अपनी जान बचायी। सूचना गभाना, चंडौस, अरनियां थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक केबिन के अलावा सामान जलकर राख हो गया। लेकिन तीनों थानों की पुलिस घटना किस थाने की है, यह निर्णय नहीं कर सकी।
विज्ञापन