{"_id":"68fb1dcb2960d1e85508189b","slug":"fire-breaks-out-in-lock-factory-junkyard-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: ताला फैक्टरी के कबाड़ में गिरी आतिशबाजी की चिंगारी, लगी आग, आधा घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: ताला फैक्टरी के कबाड़ में गिरी आतिशबाजी की चिंगारी, लगी आग, आधा घंटे में पाया काबू
Fri, 24 Oct 2025 12:04 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:04 PM IST
सार
ताला फैक्टरी में त्योहार के चलते अवकाश था। दूसरी मंजिल पर आतिशबाजी की चिंगारी गिरने से कारखाने के कबाड़ में आग लग गई। आधा घंटे में ही आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के सासनी गेट भुजपुरा सराय गढ़ी इलाके में 22 अक्तूबर रात एक ताला फैक्टरी के कबाड़ में आतिशबाजी से आग लग गई। आनन-फानन पहुंची दमकल की मदद से फायर कर्मियों ने आधा घंटे के प्रयास में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट निवासी नितिन चंद व सचिन गर्ग की भुजपुरा रोड स्थित सराय गढ़ी में ताला फैक्टरी है। त्योहार के चलते वहां अवकाश था। 22 अक्तूबर रात उन्हें पड़ोसियों की मदद से दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। पुलिस के साथ-साथ फायरकर्मी दमकल सहित पहुंच गए। साथ में स्वामी परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
वहां पहुंचने पर जांच में पाया गया कि दूसरी मंजिल पर आतिशबाजी की चिंगारी गिरने से कारखाने के कबाड़ में आग लग गई थी। इसे स्थानीय लोगों की सजगता पर आनन-फानन बुझा लिया गया। एफएसओ संजीव सिंह के अनुसार सूचना मिलने पर आधा घंटे में ही आग पर काबू पा लिया गया। आग कबाड़ में लगी थी।
विज्ञापन